Badaun News: छात्राओं की पानी बोतल में छात्रों ने किया पेशाब, पुलिस ने चारों छात्रों के पिता को भेजा जेल

Khabarwala24 Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक स्कूल की घटना ने पूरे इलाके में हंगामा मचा दिया है। छात्राओं की पानी की बोतल में चार लड़कों ने पेशाब कर दिया। मामला दो समुदायों का होने की वजह से तूल पकड़ लिया। पुलिस ने अनोखा कदम उठाते हुए चारों नाबालिग आरोपी छात्रों के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक स्कूल की घटना ने पूरे इलाके में हंगामा मचा दिया है। छात्राओं की पानी की बोतल में चार लड़कों ने पेशाब कर दिया। मामला दो समुदायों का होने की वजह से तूल पकड़ लिया। पुलिस ने अनोखा कदम उठाते हुए चारों नाबालिग आरोपी छात्रों के पिता को ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि बच्चों को संस्कार देना मां-बाप का काम है, इसलिए गलत परवरिश की सजा पिता को मिलनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला? (Badaun News)

बदायूं शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर उसहैत कस्बे के चमेली देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को यह गंदी हरकत हुई। नौवीं क्लास की कुछ लड़कियों की पानी की बोतल में चार लड़कों ने पेशाब कर दिया और फिर बोतल लड़कियों को थमा दी। अच्छा हुआ कि दुर्गंध की वजह से लड़कियों ने पानी नहीं पिया। घर जाकर उन्होंने अपने परिजनों को सारी बात बताई।

- Advertisement -

परिजनों ने पहले हिंदू संगठनों को बताया, फिर उसहैत थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पता चला कि आरोपी चारों लड़के मुस्लिम समुदाय के हैं और पीड़ित लड़कियां हिंदू समुदाय की। बस फिर क्या था, मामला आग की तरह फैल गया।

करणी सेना ने स्कूल में घुसकर किया हंगामा (Badaun News)

सूचना मिलते ही करणी सेना के सौ से ज्यादा कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए। स्कूल में घुसकर जमकर हल्ला किया, एक नाबालिग छात्र को पीटा, घंटी बजवाकर जबरदस्ती छुट्टी करा दी और बच्चों को डराकर भगा दिया। कार्यकर्ताओं ने स्कूल बंद करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे।

स्कूल प्रबंधक विनोद कुमार ने भी थाने में शिकायत की। उन्होंने कहा कि शिवसेवक गुप्ता और रामकिशोर 100-125 लोगों के साथ आए, स्टाफ से बदतमीजी की, तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी।

- Advertisement -

पुलिस ने पिता को ही पकड़ा, जेल भेज दिया (Badaun News)

उसहैत थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी चारों छात्र नाबालिग हैं। ऐसे मामलों में बच्चों को सही-गलत सिखाना मां-बाप का काम होता है। गलत संस्कार देने की सजा अभिभावकों को मिलनी चाहिए। इसलिए चारों पिता के खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान करके गिरफ्तार कर लिया गया।

जेल भेजे गए पिता के नाम:

  • इशरत पुत्र शहादत (वार्ड 2)
  • मो. अहमद पुत्र वहीदुल्ला (वार्ड 2)
  • साबिर अली पुत्र बन्ने (वार्ड 8)
  • शराफत पुत्र नवाब अली (वार्ड 10)

लड़कियां बोलीं- आए दिन छेड़ते हैं, बाथरूम में गंदी बातें लिखते हैं (Badaun News)

पीड़ित छात्राओं ने पुलिस और करणी सेना वालों को बताया कि ये चारों लड़के रोज परेशान करते हैं। छेड़खानी करते हैं और कई बार स्कूल के बाथरूम की दीवारों पर लड़कियों के खिलाफ गंदी-गंदी बातें लिख चुके हैं।

करणी सेना का साफ कहना – स्कूल बंद करो या कार्रवाई करो (Badaun News)

करणी सेना के जिलाध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता ने कहा, “तीन-चार मुस्लिम लड़कों ने हिंदू लड़कियों की बोतल में पेशाब किया। यह बहुत बड़ा अपराध है। स्कूल प्रबंधन कुछ नहीं कर रहा, कहता है मजबूर हैं। मजबूर हो तो स्कूल ही बंद कर दो। प्रशासन ने अगर सख्त कार्रवाई नहीं की तो हम जिला और प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे।”

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज की (Badaun News)

पुलिस ने एक तरफ छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर पिता को जेल भेजा, दूसरी तरफ स्कूल प्रबंधक की शिकायत पर करणी सेना वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों तरफ की जांच चल रही है।

यह मामला अब सिर्फ स्कूल की शरारत नहीं रह गया, बल्कि दो समुदायों के बीच तनाव का कारण बन गया है। इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है ताकि कोई बड़ा बवाल न हो। आने वाले दिनों में यह मामला और गरमाने की आशंका है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Vikas Kumar
Vikas Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Vikas Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News