Noida Scooty Stunt Girls होली पर स्कूटी सवार लड़कियों ने कर दी एेसी हरकत,वीडियो हुआ वायरल ; 33 हजार का कटा चालान

Khabarwala 24 News Noida: Noida Scooty Stunt Girls देश भर में होली का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लोग रंग में सराबोर दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग भड़क गए और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में एक स्कूटी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Noida: Noida Scooty Stunt Girls देश भर में होली का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लोग रंग में सराबोर दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग भड़क गए और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में एक स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं जिसमें से दो लड़कियां हैं और एक लड़का है। लड़का स्कूटी चला रहा है और लड़कियां एक दूसरे की तरफ मुंह करके बैठी हुई हैं।

स्कूटी पर बैठकर कर रही डांस (Noida Scooty Stunt Girls)

वायरल वीडियो में दोनों लड़कियां मोहे रंग लगा दे गाने पर स्कूटी पर बैठकर डांस कर रही हैं। लड़कियां डांस कर रही हैं या अश्लील हरकतें या फिर ये रोमांस कर रही हैं, इसका अंदाजा आप वीडियो देखकर खुद लगाइए। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देख भड़क गए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो ग्रेटर नोएडा का है। एक तरफ दो लड़कियां रील बनाने के लिए उल्टी-सीधी हरकतें कर रही हैं तो वहीं स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं वो भी बिना हेलमेट के। वीडियो शेयर कर पुलिस से कार्रवाई की मांग हो रही है।

यूजर्स के एेसे आ रहे कमेंट्स (Noida Scooty Stunt Girls)

एक ने लिखा कि होली के नाम पर अश्लीलता फैलाने वाली सुशील कन्याएं, दिल्ली मेट्रो का असर ग्रेटर नोएडा तक पहुंच गया, इसको नीचता की हद बोलेंगे या रील्स का भूत। एक अन्य ने लिखा कि ये दोनों लड़कियां ऐसी अश्लील हरकतें कर रही हैं, समाज में क्या संदेश जाएगा? बच्चे भी देखते हैं ये वीडियो।

एक ने लिखा कि त्योहार के नाम पर केवल अश्लीलता, फूहड़ता और धार्मिक स्थलों के सामने नाच गाना ही रह गया है? इसमें सुधार की बहुत जरूरत है। एक अन्य ने लिखा कि पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसे लोगों पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है।

Noida scooty stunt girls
Noida scooty stunt girls

पुलिस ने काटा चालान (Noida Scooty Stunt Girls)

आपको बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने 33 हजार रुपए का चालान किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News