CLOSE

Hapur News:Udyog Bandhu की बैठक में उद्यमियों ने क्या क्या उठाई समस्या, जानिए क्या है पूरा मामला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24News Hapurः UDYOG Bandhu उद्योग बंधुओं की बैठक में धीरखेड़ा इंडस्ट्रीज क्षेत्र में बनी फैक्ट्रियों के पानी की निकासी नहीं होने, दिल्ली रोड पर 33केवी लाइन हटाए जाने का भी मामला जोरशोर से उठाया गया। अधिकारियों ने डीएम के समक्ष उद्यमियों को कार्रवाई से अवगत कराया, साथ ही लंबित पड़े कार्यों को जल्द पूरा कर लिए जाने का आश्वासन दिया। डीएम प्रेरणा शर्मा ने समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

33 केवी लाइन का मामला उठाया

जिला मुख्यालय सभागार में आयोजित UDYOG Bandhu  उद्योग बंधु की बैठक में हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने कहा कि मोदीनगर रोड से दिल्ली रोड तक आ रही 33केवी लाइन न हटाए जाने से उद्यमियों को परेशान होना पड़ रहा है, पिछले कई महीनों से इस मुद्दे को बैठक में रखा जाता है, लेकिन अधिकारी कार्रवाई जारी होने की बात कह पल्ला झाड़ लेते हैं।

जलनिकासी का मामला उठाया

उन्होंने कहा कि धीरखेड़ा की औद्योगिक इकाईयों से जल निकासी के लिए नाला बनाया गया है, लेकिन बीच में ही इस नाले पर अवरोध बना दिया गया है। जिस कारण फैक्ट्रियों के पानी की निकासी नहीं हो रही है। इस समस्या को पिछले कई सालों से उठाया जा रहा है, लेकिन प्रकरण लंबित है। डीएवी स्कूल के पास नाला निर्माण को लेकर भी मांग रखी गई। बैठक में एक उद्यमी ने बिना अनुमति चैक मीटर लगाए जाने का मुद्दा उठाया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने इस मामले में उद्यमी को आश्वासन दिया।

- Advertisement -

समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम प्रेरणा शर्मा ने संबंधित विभागों को उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए। सीडीओ प्रेरणा सिंह ने भी उद्यमियों की समस्याओं को सुना। UDYOG Bandhu  बैठक में रविंद्र अग्रवाल, ललित कुमार छावनी वाले, राजेंद्र गुप्ता, अतुल अग्रवाल समेत उद्यमी मौजूद रहे।

Hapur news:udyog bandhu की बैठक में उद्यमियों ने क्या क्या उठाई समस्या, जानिए क्या है पूरा मामला Hapur news:udyog bandhu की बैठक में उद्यमियों ने क्या क्या उठाई समस्या, जानिए क्या है पूरा मामला Hapur news:udyog bandhu की बैठक में उद्यमियों ने क्या क्या उठाई समस्या, जानिए क्या है पूरा मामला

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-