Weather Report लू से अभी मिलेगी राहत, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए Imd ने क्या बताया

Weather Report Khabarwala24News New Delhiः कई राज्यों में हुई बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण लू का दौर थम गया है। मौसम विभाग ने 26 मई तक झमाझम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। Weather मौसम विभाग के वैज्ञानिक का कहना है कि अब तापमान में कमी आएगी और बादल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala24News New Delhiः कई राज्यों में हुई बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण लू का दौर थम गया है। मौसम विभाग ने 26 मई तक झमाझम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। Weather मौसम विभाग के वैज्ञानिक का कहना है कि अब तापमान में कमी आएगी और बादल छाए रहेंगे। राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में ओलावृष्टि, आंधी और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

Weather report लू से अभी मिलेगी राहत, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए imd ने क्या बताया

Weather दो दिन यूपी में आंधी-तूफान और बारिश की आशंका

हवा का रुख बदला तो गर्मी का प्रकोप कम हुआ। बुधवार को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बादलों ने डेरा डाला। तराई से लेकर पश्चिम और पूर्वी अंचलों में कई जगहों पर बारिश हुई और तेज हवा चली। उत्तरी पाकिस्तान और आसपास बने चक्रवातीय दबाव, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बनी ट्रफ लाइन तथा झारखंड पर बने चक्रवातीय दबाव की वजह से अब अगले चार दिन उत्तर प्रदेश का मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 25 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। एक या दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

उत्तराखंड में बारिश के साथ ओलावृष्टि और अंधी की चेतावनी

Weather मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज और कल बाारिश, आंधी और ओलावृष्टि की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने गुरुवार को नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी करते हुए नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, 26 मई तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश के आसार हैं। राज्य के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।

Weather झारखंड में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार

तपती गर्मी से बेहाल झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यहां 27 मई तक फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी। राज्य में अगले चार दिनों तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल रह सकते हैं। इस दौरान आंधी के साथ-साथ बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि भी सकती है।

 

Weather हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बारिश

बुधवार तड़के पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, बरनाला, मोहाली, फिरोजपुर, गुरदासपुर, अंबाला, हिसार, करनाल, पंचकुला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर सहित अन्य स्थानों पर अच्छी बारिश हुई।

Weather report लू से अभी मिलेगी राहत, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए imd ने क्या बताया Weather report लू से अभी मिलेगी राहत, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए imd ने क्या बताया Weather report लू से अभी मिलेगी राहत, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए imd ने क्या बताया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News