Weather Report: Delhi-Ncr में बारिश से मौसम हुआ सुहावना , जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi:दिल्ली में शुक्रवार से आए मौसम में बदलाव के बाद शनिवार सुबह बारिश हुई। देर रात से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाये हुए थे। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए दिल्ली एनसीआर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। नोएडा के भी कई इलाकों में बरसात […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi:दिल्ली में शुक्रवार से आए मौसम में बदलाव के बाद शनिवार सुबह बारिश हुई। देर रात से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाये हुए थे। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए दिल्ली एनसीआर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। नोएडा के भी कई इलाकों में बरसात शुरू हो गई है। बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

दिल्ली में मिल सकती है मौसम में राहत

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में कमी के साथ दिल्ली के मौसम में कुछ राहत देखने को मिल सकती है।

नोएडा में भी बारिश

नोएडा की अगर बात की जाए तो यहां न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार के लिए दिल्ली और इसके आसापास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि आईएमडी ने 2 अगस्त की रात से 5 अगस्त तक के लिए बारिश के आसार बताए थे लेकिन एक दिन छिटपुट बूंदाबांदी के अलावा इन दिनों लोगों को भारी उमस और गर्मी का ही सामना करना पड़ा। दिल्ली और नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ के अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश जारी है। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में भी आज अच्छी बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट ने भी कहा था, “दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां तेज होने वाली हैं। राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में कई हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। 6 अगस्त को थोड़ी कम बारिश हो सकती है, उसके बाद क्षेत्र में बारिश धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

Weather report: delhi-ncr में बारिश से मौसम हुआ सुहावना , जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: delhi-ncr में बारिश से मौसम हुआ सुहावना , जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Add Weather report: delhi-ncr में बारिश से मौसम हुआ सुहावना , जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: delhi-ncr में बारिश से मौसम हुआ सुहावना , जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: delhi-ncr में बारिश से मौसम हुआ सुहावना , जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News