WEATHER REPORT : आगामी पांच दिन तक लू से राहत! दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

KHABARWALA24 NEWS NEW DELHI: WEATHER REPORT राष्ट्रीय राजधानी NCR समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार (5 मई) को मौसम साफ रहा, जिसके चलते लोगों को बेमौसम बारिश से राहत मिली । हालांकि WEATHER मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर बारिश का दौर शनिवार (6 मई) से शुरू हो सकता है। अगर मौसम विभाग […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

KHABARWALA24 NEWS NEW DELHI: WEATHER REPORT राष्ट्रीय राजधानी NCR समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार (5 मई) को मौसम साफ रहा, जिसके चलते लोगों को बेमौसम बारिश से राहत मिली । हालांकि WEATHER मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर बारिश का दौर शनिवार (6 मई) से शुरू हो सकता है। अगर मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में बिजली गरजने के साथ बारिश की संभावना है।

क्या रहेगा तापमान

वहीं 11 मई तक राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। WEATHER मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक देश में पिछले हफ्ते हुई बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। IMD आईएमडी के अनुसार, अगले 2 दिनों में उत्तर पूर्व भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

हरियाणा, केरल, पंजाब, महाराष्ट्र में बारिश

WEATHER मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में भी शनिवार (6 मई) को बारिश के आसार है। राजस्थान के नागौर, अजमेर जिलों में और आसपास की जगहों पर बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जोधपुर, पाली जिलों के क्षेत्रों मे भी कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने के आसार है।

अगले पांच दिन नहीं रहेगी लू की स्थिति

इसके अलावा IMD आईएमडी ने कहा कि 7 मई को अंडमान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और निकोबार और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, भारत के अधिकांश हिस्सों के अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ है और अगले 5 दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में लू की स्थिति नहीं है.

2 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ने की है उम्मीद

बिहार WEATHER मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने की उम्मीद है। वहीं उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 6 मई को उत्तर प्रदेश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि 7 मई को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस फिर से देखा जा रहा है। जिसकी वजह से पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की-फुल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

Weather report : आगामी पांच दिन तक लू से राहत! दिल्ली-ncr समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report : आगामी पांच दिन तक लू से राहत! दिल्ली-ncr समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report : आगामी पांच दिन तक लू से राहत! दिल्ली-ncr समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News