Weather Report उत्तर से दक्षिण तक बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी आफत; जानिए क्या है मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: मौसम विभाग ने देश के अलग- अलग इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तेलंगाना से लेकर, महाराष्ट्र, और पूर्वोत्तर के कई हिस्से शामिल हैं। मुंबई के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। जबकि महाराष्ट्र के रत्नागिरी और रायगढ़ जिले […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: मौसम विभाग ने देश के अलग- अलग इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तेलंगाना से लेकर, महाराष्ट्र, और पूर्वोत्तर के कई हिस्से शामिल हैं। मुंबई के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। जबकि महाराष्ट्र के रत्नागिरी और रायगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। बाकी राज्यों में भी गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज गति से हवा चलने की चेतावनी दी गई है।

भारी बारिश की इन राज्यों में चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार तेलंगाना, विदर्भ, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। पूर्वी भारत में शनिवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। उत्तर पश्चिम भारत में 31 जुलाई तक हल्की से मध्यम और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार तक लगातार बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में शुक्रवार से 31 जुलाई तक तेज बरसात होगी। राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी आज बारिश होगी। मध्य भारत में गुरुवार से शनिवार तक हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी आज अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की उम्मीद है।

पश्चिम भारत में शनिवार तक हल्की से मध्यम, काफी व्यापक वर्षा होने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि गुजरात और मराठवाड़ा में आज बारिश होगी। मुंबई शहर और आसपास के इलाकों में आज शुक्रवार को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।दक्षिण भारत में आज हल्की से मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है।

Weather report उत्तर से दक्षिण तक बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी आफत; जानिए क्या है मौसम का हाल Add Weather report उत्तर से दक्षिण तक बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी आफत; जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report उत्तर से दक्षिण तक बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी आफत; जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report उत्तर से दक्षिण तक बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी आफत; जानिए क्या है मौसम का हाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News