Weather Report: दिल्ली समेत 15 से अधिक राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग का माॅनसून पर क्या है अपडेट, जानिए मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala24News New Delhi:पिछले कुछ दिनों से गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम काफी सुहावना हो रहा है। हालांकि, कई राज्यों में बारिश परेशीना का सबब बनी हुई है। असम में बाढ़ की तबाही देखने को मिल रही है।मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक पूर्व मध्य भारत और उत्तर […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala24News New Delhi:पिछले कुछ दिनों से गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम काफी सुहावना हो रहा है। हालांकि, कई राज्यों में बारिश परेशीना का सबब बनी हुई है। असम में बाढ़ की तबाही देखने को मिल रही है।मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक पूर्व मध्य भारत और उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में भारी बारिश रहेगी।

क्या है मॉनसून पर अपडेट

Weather मौसम विभाग IMDके अनुसार अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, झारखंड के बाकी हिस्सों, बिहार के कुछ और हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है। इसके अलावा, अगले तीन से चार दिनों के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में मॉनसून आगे बढ़ सकता है।

 

क्या है नई दिल्ली के मौसम का हाल

Weather मौसम विभाग के अनुसार नई दिल्ली में आज (शनिवार) से बारिश हो सकती है। 29 जून तक दिल्ली में बारिश हो सकती है। वहीं 25 और 26 जून को नई दिल्ली में भारी बारिश के आसार हैं। अगर तापमान पर गौर किया जाए तो अधिकतम तापमान 39 तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि लगातार कुछ दिन बारिश के बाद अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

क्या रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है। वहीं, आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। Weather मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में भी 29 जून तक बारिश जारी रह सकती है। इसी के साथ तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गाजियाबाद में भी आज बारिश का अनुमान है।

इन राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश और बिहार के तलहटी इलाकों, तटीय कर्नाटक, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Weather report: दिल्ली समेत 15 से अधिक राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग का माॅनसून पर क्या है अपडेट, जानिए मौसम का हाल Weather report: दिल्ली समेत 15 से अधिक राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग का माॅनसून पर क्या है अपडेट, जानिए मौसम का हाल Weather report: दिल्ली समेत 15 से अधिक राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग का माॅनसून पर क्या है अपडेट, जानिए मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News