Viral Video अब कोई नहीं रोक सकता मुझे, शख्स ने हाई स्पीड में दौड़ाई मर्सिडीज; वीडियो हुए वायरल

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी कार को हाई स्पीड में दौड़ाते हुए नजर आ रहा है। कंटेंट क्रिएटर गजोधर सिंह कूल नाम से पहचाने जाने वाले इस शख्स को 80 से 103 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी मर्सिडीज को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी कार को हाई स्पीड में दौड़ाते हुए नजर आ रहा है। कंटेंट क्रिएटर गजोधर सिंह कूल नाम से पहचाने जाने वाले इस शख्स को 80 से 103 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी मर्सिडीज को चलाते हुए देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाने के बावजूद यह शख्स कह रहा है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। वीडियो में शख्स को मजाकिया अंदाज में यह कहते हुए सुना जा सकता है, 300 शब्दों का निबंध तैयार है. मैं किसी भी तरह गाड़ी भगा सकता हूं।

पुणे में हुई पोर्श कार एक्सीडेंट के संदर्भ में है (Viral Video)

यह वीडियो निश्चिच तौर पर हाल ही में पुणे में हुई पोर्श कार एक्सीडेंट के संदर्भ में है, जिसने दो निर्दोष लोगों की जान ले ली थी। यह देखते हुए कि आरोपी कथित रूप से एक नाबालिग था, और शराब के नशे में 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से अपनी पोर्शे दौड़ाई थी। उसे जांच के दौरान अपने कृत्य पर खेद जताते हुए300 शब्दों का एक निबंध लिखने को कहा गया था।

मजाकिया अंदाज में यह कहा (Viral Video)

गजोधर के इस वीडियो का उद्देश्य पोर्शे केस को ट्रोल करना था। वीडियो में आप उन्हें मजाकिया अंदाज में यह कहते हुए सुन सकते हैं कि उन्होंने 300 शब्दों का एक निबंध लिख रखा है, तो अब वे किसी भी तरह अपनी गाड़ी भगा सकते हैं। 26 मई को अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक 803 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है, जबकि ढेरों लोगों ने कमेंट किया है।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Viral Video)

एक यूजर ने कमेंट किया है, भाई ये चीटकोड सिर्फ पोर्श में ही वर्क करेगा। वहीं, दूसरे यूजर का कहना है, भाई पोर्शे लाओ तभी तुम्हारा मकसद पूरा हो सकेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा है, ये ऑफर सिर्फ पुणे में ही लागू होता है। एक और यूजर का कहना है, निबंध तो ठीक है, पर उम्र 18 से कम और पिता भी पैसे वाला होना चाहिए।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News