Viral Video एस्केलेटर पर चढ़ते समय भूलकर भी न करें ये गलती, जा सकती है जान; वीडियो में दिखी लापरवाही

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं। हालांकि ये स्वचालित सीढ़ियां जितनी आरामदायक और सुविधाजनक होती हैं, लापरवाही करने पर ये उतनी ही खतरनाक साबित होती हैं। हमें हमेशा स्वचालित सीढ़ियों पर चलते वक्त ध्यान रखना चाहिए। दो महिलाओं ने एक बच्चे को लेकर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं। हालांकि ये स्वचालित सीढ़ियां जितनी आरामदायक और सुविधाजनक होती हैं, लापरवाही करने पर ये उतनी ही खतरनाक साबित होती हैं। हमें हमेशा स्वचालित सीढ़ियों पर चलते वक्त ध्यान रखना चाहिए। दो महिलाओं ने एक बच्चे को लेकर एस्केलेटर पर जिस तरह चढ़ने की कोशिश की, उसने लोगों को चौंका दिया है।

वीडियो में यह दिखा (Viral Video)

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं एक बच्चे को लेकर एस्केलेटर पर चढ़ने की कोशिश कर रही हैं लेकिन बच्चा डर रहा है और वह एस्केलेटर पर नहीं जाना चाहता। दोनों महिलाएं बच्चे को उठाकर एस्केलेटर पर चढ़ती हैं और बैठ जाती हैं। इसके बाद उनका बैलेंस बिगड़ा और चलती सीढ़ियों पर ही वह गिर पड़ीं।

लापरवाही पड़ेगी भारी (Viral Video)

एस्केलेटर किसी रेलवे प्लेटफॉर्म का है, वहां मौजूद एक शख्स मदद के लिए आगे आया और दोनों को उठाया। किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि ये सब मजाक मस्ती की वजह से हो रहा है। स्वचालित सीढ़ियों पर इस तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती है, कपड़े फंस सकते हैं। ऐसी सीढ़ियों पर बच्चों को लेकर और भी सावधानी बरतनी चाहिए।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Viral Video)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर किसी तरह उसका पल्लू या उसका दुपट्टा फंस गया तो स्थिति बेहद खराब हो सकती है। हमेशा एस्केलेटर पर चढ़ते समय ध्यान रखें। एक ने लिखा कि बच्चे की जान से खिलवाड़ करने के आरोप में दोनों को सबक सिखाया जाना चाहिए। एक ने लिखा कि ये दोनों क्या बेवकूफी करना चाहती थीं, मुझे तो कुछ समझ ही नहीं आ रहा है। बच्चे को गोद में लेकर आराम से जा सकती थी लेकिन उसे ऐसा नहीं करना है।

Viral Video एक ने लिखा कि महिला का कहना है कि वह रील के लिए कुछ भी करेगी, चाहे इसके लिए उसे अपनी जान ही क्यों ना जोखिम में डालनी हो। एक अन्य ने लिखा कि ये तो बहुत खतरनाक है। अगर उनका कपड़ा सीढ़ियों में फंस जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। अच्छा हुआ कि ये सभी बच गए और सुरक्षित हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News