Viral on Social Media पतिदेव ने की तंदूरी रोटी की फरमाइश तो पत्नी ने लगाया गजब का जुगाड़, जमकर वायरल हो रहा Video

Khabarwala 24 News New Delhi : Viral on Social Media सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला घर पर कूकर में तंदूरी रोटी बनाती हुई नजर आ रही है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट में अपना रिएक्शन भी दिया है। इंस्टाग्राम हो या फेसबुक हो या फिर ट्विटर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Viral on Social Media सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला घर पर कूकर में तंदूरी रोटी बनाती हुई नजर आ रही है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट में अपना रिएक्शन भी दिया है। इंस्टाग्राम हो या फेसबुक हो या फिर ट्विटर हो, हर दिन इन प्लेटफॉर्म्स पर कई वीडियो वायरल होते हैं।

वायरल होने वाले वीडियो की कैटेगरी भी अलग-अलग होती है। किसी दिन डांस का वीडियो वायरल होता है तो किसी दिन अजीबो-गरीब हरकत करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इतना ही नहीं कभी-कभी पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत करते कपल्स का भी वीडियो वायरल होता है। आपने ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। लेकिन आज हम एक अलग वीडियो की बात कर रहे हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घर पर महिला ने बनाई तंदूरी रोटी (Viral on Social Media)

जब कभी भी आपका मन तवा रोटी की जगह तंदूरी रोटी खाने का करता है तो आप क्या करते हैं। जाहिर सी बात कि आप किसी होटल से लेकर आते होंगे। लेकिन वायरल वीडियो में एक महिला घर पर ही तंदूरी रोटी बनाती हुई नजर आ रही है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि महिला ने कुछ रोटियां बेल रखी है और फिर सभी में पानी लगाने के बाद उन्हें कुकर के अंदर साइड में चिपका देती है। इसके बाद वह कुकर को गैस पर उल्टा कर देती है और थोड़ी ही देर बाद रोटियां अच्छे से सिक जाती हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Viral on Social Media)

इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @HC_2304 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में टेक्ट्स के जरिए लिखा है, ‘पति जी ने बोला है तंदूरी रोटी खाऊंगा।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 90 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कौन कहता है महिलाओं के पास दिमाग नहीं होता, देखिए भाई लोग आज तक ये आईडिया किसी पुरुष को नहीं आया होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- देखकर तो रोटियां अच्छी ही लग रही हैं। वहीं एक महिला यूजर ने लिखा- इसमें हैरान होने जैसा क्या है, लोग घर पर तंदूरी रोटी बनाते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News