Video Viral वीडियो वायरल का मामलाः स्टेशन अधीक्षक को दी चेतावनी

Khabarwala24 News Hapur : Video Viral दो दिन पूर्व शटल पैसेंजर ट्रेन को रोकने का कारण जानने के लिए यात्री स्टेशन मास्टर के कक्ष में गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद स्टेशन मास्टर ने यात्रियों से अभद्रता कर दी थी। इस मामले की शिकायत दैनिक यात्रियों ने ट्वीट कर की थी। ट्वीट के बाद […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : Video Viral दो दिन पूर्व शटल पैसेंजर ट्रेन को रोकने का कारण जानने के लिए यात्री स्टेशन मास्टर के कक्ष में गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद स्टेशन मास्टर ने यात्रियों से अभद्रता कर दी थी। इस मामले की शिकायत दैनिक यात्रियों ने ट्वीट कर की थी। ट्वीट के बाद मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम ने जांच के आदेश स्टेशन अधीक्षक को दिए थे। स्टेशन अधीक्षक ने स्टेशन मास्टर को चेतावनी जारी कर दी है। जिसमें यात्रियों से मधुर व्यवहार करने की हिदायत दी गई है।

Tweet
क्या है मामला :

दैनिक यात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन शटल आए दिन देरी से चल रही है। इस कारण हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नौकरी पेशा लोग समय से नौकरी पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। करीब दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दैनिक रेल यात्री रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के कक्ष में पहुंचते हैं और ट्रेन के देरी से चलने का कारण पूछते हैं। वीडियो में स्टेशन मास्टर दैनिक यात्रियों को सलाह देते हैं कि मुख्यालय मुरादाबाद में है। वहां से जानकारी करें। इसको लेकर दैनिक यात्रियों में रोष व्याप्त हो गया था। यात्रियों की परेशानी का कोई सीधा जवाब नहीं दिया जाता और वह मासूस होकर वापस लौट रहे हैं।

क्या कहते हैं स्टेशन अधीक्षक :

स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मंडल से ही ट्रेनों का संचालन होता है। दो दिन पूर्व मालगाड़ियों और एक्सप्रेस ट्रेनों का दवाब अधिक होने के कारण बुलंदशहर से वाया हापुड़ के रास्ते तिलक ब्रिज जाने वाली शटल पैसेंजर को रोक दिया गया था। इस बात की दैनिक यात्रियों ने जानकारी करने के लिए स्टेशन मास्टर कक्ष में पहुंचे और उनसे बातचीत की थी। मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों के आदेश मिलने के बाद स्टेशन मास्टर को चेतावनी जारी कर दी गई है। यात्रियों से मधुर व्यवहार करने की सबको हिदायत दी गई है। यात्रियों को किसी भी हाल में परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

Video viral वीडियो वायरल का मामलाः स्टेशन अधीक्षक को दी चेतावनी Video viral वीडियो वायरल का मामलाः स्टेशन अधीक्षक को दी चेतावनी Video viral वीडियो वायरल का मामलाः स्टेशन अधीक्षक को दी चेतावनी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News