CLOSE

UP BOARD 2023: कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षाएं 15 जुलाई को

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

UP BOARD 2023Khabarwala24News : यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने वर्ष 2022-23 के दौरान हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के ऐसे छात्र-छात्राएं जो कि इस साल बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे और अपने मार्क्स (अंकों)से संतुष्ट नहीं है या कंपार्टमेंट आई है, उनके लिए आयोजित की जाने वाली इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तारीख की घोणा कर दी है। परिषद द्वारा जारी सूचना के अनुसार कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षाओं का आयोजन 15 जुलाई को किया जाएगा। हाई स्कूल की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक और इंटर की परीक्षाएं दोपहर 2बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में होगी कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षाएं

यूपी बोर्ड के अनुसार हाई स्कूल और इंटर की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षाओं का आयोजन उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के मुख्यालय पर किया जाएगा। ये परीक्षाएं जिला मुख्यालयों पर डीआइओएस द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। इन परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

छात्र यह नहीं ले जा सकेंगे

परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गजेट को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षा कक्ष में वॉयस रिकॉर्डर वाले सीसीटीवी कैमरे और राउटर लगाए जाएंगे।

- Advertisement -

यहां से डाउन लोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र

हाई स्कूल या इंटर के जिन छात्र-छात्राओं के इन परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरा है वे परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जरूरी प्रवेश पत्र को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे। वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स अपने एडमिट कार्ड को अपने स्कूल से भी प्राप्त कर सकेंगे।

Up board 2023: कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षाएं 15 जुलाई को Up board 2023: कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षाएं 15 जुलाई को Up board 2023: कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षाएं 15 जुलाई को

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-