Bhakiyu विद्युत कटौती से परेशान भाकियू ने धरना देकर किया प्रदर्शन

Bhakiyu Khabarwala24 News Dholana (Hapur) : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विद्युत कटौती को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। क्या है मामला शुक्रवार की सुबह को भाकियू की आपात पंचायत मंडल महासचिव भवेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में धौलाना […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Bhakiyu Khabarwala24 News Dholana (Hapur) : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विद्युत कटौती को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा।

Bhakiyu विद्युत कटौती से परेशान भाकियू ने धरना देकर किया प्रदर्शन

- Advertisement -

क्या है मामला

शुक्रवार की सुबह को भाकियू की आपात पंचायत मंडल महासचिव भवेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में धौलाना -गुलावठी मार्ग पर सड़क किनारे निकट डहाना खेल मैदान के पास हुई। भावेंद्र सिसोदिया ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं। 52 दिनों से जंगल की 11 खंभों की 11,000 वोल्टेज लाइन टूटी हुई थी जिससे किसान बहुत ज्यादा परेशान हैं। किसानों को गांव से कनेक्ट कर कर 3 से 4 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इस समस्या से परेशान होकर कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे ही धरना शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सड़क जाम कर दी जाएगी।

Bhakiyu विद्युत कटौती से परेशान भाकियू ने धरना देकर किया प्रदर्शन

अवर अभियंता मौके पर पहुंचे

धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर अपर अभियंता योगराज शर्मा और कपूरपुर पुलिस मौके पर पहुंचे। अवर अभियंता ने आश्वासन दिया कि नलकूपों की बिजली में कटौती नहीं की जाएगी। टूटी लाइन को सही कराया जाएगा। इस आश्वासन पर धरना समाप्त हो सका।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर सुरेंद्र राघव, कृष्ण सोम, योगेश राणा, अमित कुमार, प्रदीप सिंह ,जगदीश सिंह, अजय कुमार, दीवान सिंह, चौधरी सत्येंद्र सिंह, सुनील गुर्जर, मनोज कुमार, सूर्य, सुरेंद्र राणा, सोनू राणा, कल्लू राणा, पवन कुमार, मयंक राणा, कल्लन राणा, भारत राणा, सोनू सिसोदिया, दुष्यंत राणा, आशीष शर्मा, तौफीक, मुनिरी, अंकित राणा, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे ।

Bhakiyu विद्युत कटौती से परेशान भाकियू ने धरना देकर किया प्रदर्शन Bhakiyu विद्युत कटौती से परेशान भाकियू ने धरना देकर किया प्रदर्शन Bhakiyu विद्युत कटौती से परेशान भाकियू ने धरना देकर किया प्रदर्शन

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News