CLOSE

HAPUR NEWS :तहसील प्रशासन ने एक सौ दस बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराई

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

KHABARWALA 24 NEWS GARHMUTKESHWAR (HAPUR NEWS): खादर क्षेत्र के गढ़ावली गांव के जंगल में अवैध रूप से कब्जाई गई 110 बीघा भूमि को तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान तहसीलदार ने जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बता दे कि तीन दिन पूर्व भी प्रशासन की टीम ने काैथला खादर में एक सो बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया था।

खादर क्षेत्र के अलग अलग गांवों के जंगलों में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से सैकड़ों बीघा भूमि पर कब्जा हो रहा है। जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन से शिकायत की गई थी। तहसीलदार सीमा सिंह ने बताया कि टीम के साथ अवैध रूप से कब्जाई गई भूमि को कब्जामुक्त कराई गई है। क्षेत्र में कई सौ बीघा से अधिक भूमि पर कब्जा है। शुक्रवार को टीम की ओर से किसानों द्वारा उक्त भूमि पर गन्ना की बुवाई शुरु कर दी गई थी। जिसको खाली कराने के लिए कई ट्रैक्टर लगाए हुए हैं। फिलहाल 110 बीघा भूमि को खाली करा दिया है, इसके अलावा जहां भी अवैध कब्जे हैं, उन्हें हटवाया जा रहा है।

————-

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-