Bihar News ससुराल पहुंचते ही दुल्हन हुई फरार, टूटा पिता का दिल….जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News Khabarwala24 News Bihar: बिहार के जनपद भागलपुर के एक गांव में शादी के बाद विदा होकर आई दुल्हन फरार हो गई। पुलिस ने उसे बरामद भी कर लिया। इस वारदात को लेकर लड़के पक्ष के लोग हौरान हैं। पुलिस ने दुल्हन को बरामद किया तो दिलचस्प बात यह सामने आयी है कि उक्त […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Bihar News Khabarwala24 News Bihar: बिहार के जनपद भागलपुर के एक गांव में शादी के बाद विदा होकर आई दुल्हन फरार हो गई। पुलिस ने उसे बरामद भी कर लिया। इस वारदात को लेकर लड़के पक्ष के लोग हौरान हैं। पुलिस ने दुल्हन को बरामद किया तो दिलचस्प बात यह सामने आयी है कि उक्त विवाहिता का पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शादी के दूसरे दिन ही पति के घर पहुंचते ही मौका पाकर फरार हो गयी और अब जब मिली है तो उसने पुलिस को साफ-साफ बयान दिया कि मुझे पति नहीं प्रेमी के साथ ही रहना है।

Bihar news ससुराल पहुंचते ही दुल्हन हुई फरार, टूटा पिता का दिल.... जानिए क्या है पूरा मामला

नगदी और जेवरात के साथ हुई रफूचक्कर

पीड़ित पति ने भवानीपुर थाना में अज्ञात के विरुद्ध पत्नी को गायब करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उक्त विवाहिता को शुक्रवार को बरामद कर लिया। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसके पैसे व जेवर लेकर भाग गई है। इस मामले की पुलिस अब जांच कर रही है। बताया गया कि 21 मई को मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के गांव में शादी हुई थी। 22 मई को पत्नी के साथ दूल्हा घर पहुंचा। जहां से 22 मई की ही देर रात नव दुल्हन जेवरात, नगदी समेत अन्य सामग्री लेकर फरार हो गई।

मददगार साबित हुई सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने दुल्हन के फरार होने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उस गाड़ी के बारे में जानकारी की जिसमें सवार होकर दुल्हन गई थी। नवविवाहिता के साथ फरार होने में उपयोग में लाई गई गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया। जांच करने पर मामला प्रेम प्रसंग का निकला। शुक्रवार को पुलिस ने नवविवाहित को न्यायालय में पेश किया और बयान दर्ज कराया।

प्रेमी के पास गयी दुल्हन, टूटा पति का दिल…

नवविवाहिता बालिग है, इसलिए न्यायालय से उसकी इच्छा के अनुसार अभियुक्त कथित प्रेमी की मां के पास रहने की सहमति दी गयी है। वहीं पीड़ित पति का कहना है कि प्रेमी को हम यदि पहचानते तो शादी ही नहीं करते। जबकि, सारी बातें जानते हुए भी लड़की पक्ष के लोगों ने उससे शादी करा दी।

पुलिस ने अदालत में किया पेश

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए दुल्हन को बरामद कर लिया। पुलिस ने दुल्हन के न्यायालय में 164 का बयान भी दर्ज कराया गया है। चूंकि वो बालिग है इसलिए न्यायालय के आदेशानुसार जहां वो जाना चाहे वहां रह सकती है। मामले में प्राथमिकी नामजद अभियुक्त की मां को लड़की को सुपुर्द कर दिया गया है। पूछताछ के क्रम में महिला ने कोई पैसा और जेवरात लेने से सीधा इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar news ससुराल पहुंचते ही दुल्हन हुई फरार, टूटा पिता का दिल.... जानिए क्या है पूरा मामला Bihar news ससुराल पहुंचते ही दुल्हन हुई फरार, टूटा पिता का दिल.... जानिए क्या है पूरा मामला Bihar news ससुराल पहुंचते ही दुल्हन हुई फरार, टूटा पिता का दिल.... जानिए क्या है पूरा मामला

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News