Telangana Viral Video पानी में लाश पड़ी सोच किसी ने नहीं लगाया हाथ, पुलिस के हाथ लगाते ही…देखिए वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: Telangana Viral Video पुलिस वालों का कभी-कभी ऐसे लोगों से सामना होता है कि वह खुद समझ पाते कि करें तो करें क्या? ऐसा ही एक मामला तेलंगाना से सामने आया है। यहां एक शख्स को पानी में तैरता देख पुलिस पहुंच गई। पुलिस को जब शख्स के पानी में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Telangana Viral Video पुलिस वालों का कभी-कभी ऐसे लोगों से सामना होता है कि वह खुद समझ पाते कि करें तो करें क्या? ऐसा ही एक मामला तेलंगाना से सामने आया है। यहां एक शख्स को पानी में तैरता देख पुलिस पहुंच गई। पुलिस को जब शख्स के पानी में तैरने के पीछे की वजह पता चली तो लोग हंस पड़े।

नदी में तैरती दिखी लाश, सह रह गए सन्न (Telangana Viral Video)

बताया जा रहा है कि तेलंगाना पुलिस को सूचना मिली कि एक लाश नदी में तैर रही है। कुछ ग्रामीणों के साथ पुलिस वाले मौके पर पहुंचे। कुछ देर तक सोच विचार करने के बाद पुलिस वालों ने बॉडी को बाहर निकालने का फैसला किया। हालांकि जैसे ही पुलिसकर्मियों ने डेड बॉडी को हाथ लगाया तो सब सन्न रह गए।

पुलिस को यह मिली थी सूचना (Telangana Viral Video)

पुलिस को सूचना मिली थी कि करीब 5 घंटे से एक बॉडी पानी में तैर रही है। बॉडी नदी के किनारे पर ही थी तो एक पुलिसकर्मी ने उसे खींचने की कोशिश की तो शरीर में हलचल हो गई। जिसे मृत देह समझा जा रहा था, वह शख्स जिंदा था। वह उठा और पानी में बैठ गया। यह देख पुलिस वाले भी सन्न रह गए।

भीषण गर्मी से था परेशान (Telangana Viral Video)

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस वाले हैरान हैं और पीछे से कुछ लोगों के हंसने की आवाजें आ रही हैं। पुलिसवाले ने अपना हाथ धोया और शख्स से पूछताछ की कि आखिर वह इस तरह पानी में क्यों लेटा हुआ था? शख्स ने इसके पीछे की जो वजह बताई, वह सुनकर सब हैरान हैं।
शख्स ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले का रहने वाला है। काजीपेट में ग्रेनाइट की खदान में काम करता है। उसका कहना है कि कई दिनों से भीषण गर्मी में लगातार काम करते हुए वह परेशान हो गया था। वह थोड़ी देर गर्मी से राहत पाने और आराम पाने की चाहत में नदी में लेट गया। उसे गहरी नींद आ गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News