Tardigrade Research Revealed : सुपरहिट है आठ पैरों वाला ये जीव, इसका प्रोटीन मिल जाए तो कभी बूढ़ा नहीं होगा इंसान, रिसर्च में हुआ खुलासा

Khabarwala 24 News New Delhi : Tardigrade Research Revealed कई बार देखा जाता है कि चाहे पुरुष हों या महिलाएं दोनों ही खुद को जवान बनाए रखने के लिए तमाम तरह के उपाय करते रहते हैं। ऐसे में शायद ही दुनिया में कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो कभी बूढ़ा होना चाहता होगा लेकिन उम्र बढ़ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Tardigrade Research Revealed कई बार देखा जाता है कि चाहे पुरुष हों या महिलाएं दोनों ही खुद को जवान बनाए रखने के लिए तमाम तरह के उपाय करते रहते हैं। ऐसे में शायद ही दुनिया में कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो कभी बूढ़ा होना चाहता होगा लेकिन उम्र बढ़ने से एक न एक दिन सभी बूढ़े हो ही जाते हैं। लेकिन धरती पर एक ऐसा जीव भी है जिसके प्रोटीन में उम्र को रोक देने की ताकत है। हाल ही में हुए एक रिसर्च में इस बात की पुष्ठि की गई है। दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं टार्डिग्रेड्स (Tardigrade) की, जिसे दुनिया का सबसे जीवट जीव माना जाता है। बता दें कि टार्डिग्रेड्स को जल भालू के नाम से भी जानते हैं। ये आठ पैरों वाला जीव किसी सुपरहीरो से कम नहीं है।

उम्र को थाम सकता है ये जीव (Tardigrade Research Revealed)

टार्डिग्रेड्स के बारे में कहा जाता है कि यह इतना मजबूत होता है कि क‍ितनी भी गर्मी हो या सर्दी, इसकी मौत नहीं होती। यही नहीं यह अजर अमर अव‍िनाशी जीव माना गया है। हाल ही में वैज्ञान‍िकों ने इस पर रिसर्च करते हुए कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जिसमें ये बताया गया है कि टार्डिग्रेड्स में एक खास तरह का प्रोटीन खोजा गया है, जो इंसानों में उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को थाम सकता है। यानी कि अगर कोई युवा इसका इस्‍तेमाल करता है तो वह कभी बूढ़ा नहीं होगा।

कोशिका नष्ट होने से बचाएगा (Tardigrade Research Revealed)

19 मार्च को जारी हुई एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस छोटे जीव में पाए जाने प्रोटीन को जब प्रयोगशाला में रखकर देखा गया तो, ये पाया गया कि वे मानव कोश‍िकाओं को नष्‍ट होने से बचाते हैं। इस प्रोटीन का नाम सीएएचएस डी है। ऐसे में प्रमुख शोधकर्ता और व्योमिंग विश्वविद्यालय में आण्विक जीवविज्ञान विभाग के प्रोफेसर सिल्विया सांचेज़-मार्टिनेज ने कहा, इस प्रोटीन से मानव कोशिकाओं को ताकत मिलती है, जोकि नष्‍ट नहीं होते।

सुपरहीरो से कम नहीं है ये जीव (Tardigrade Research Revealed)

ये जीव भीषण गर्मी और जमा देने वाली ठंड में भी कभी नहीं मरता है। इतना ही नहीं जिस अंतर‍िक्ष में इंसान के ल‍िए 2 सेकेंड भी जीना असंभव है, वहां भी यह जीव जिंदा रह सकता है।इसके अलावा टार्डिग्रेड्स के पास खुद को बदलने की अद्भुत क्षमता भी है। ये सालों तक निर्जीव बन कर रह सकता है। इन्हीं कारणों से कहा जाता है कि यदि इंसानों को इस जीव का जीन मिल जाए तो वो हमेशा के लिए अमर हो सकता है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News