हनुमान जन्मोत्सव पर सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध ड्रोन से की निगरानी

Khabarwala24 News Hapur : हनुमान जन्मोत्सव पर जनपद में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जनपद में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : हनुमान जन्मोत्सव पर जनपद में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जनपद में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

केंद्र और प्रदेश सरकार ने हनुमान जन्मोत्सव पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए हैं। रामनवमी पर बंगाल और बिहार में हुई हिंसा के बाद यह निर्णय लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था संबंधित आदेश आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों और सीओ को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए।

ड्रोन से की जा रही निगरानी

हनुमान जन्मोत्सव को लेकर जिले में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। संदिग्ध लोगों औऱ वाहनों की पुलिस तलाश कर रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

Sp abhishek verma

एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

एसपी अभिषेक वर्मा ने हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बुधवार की रात से ही जनपद की सुरक्षा व्यवस्था जनपद कड़ी करा दी थी। एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ हापुड़ नगर, हापुड़ देहात, सिंभावली समेत अनेक थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । गुरुवार की सुबह से ही पुलिस की टीमें क्षेत्र में गश्त कर रही हैं।

क्या कहते हैं सीओ

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। संदिग्ध लोगों और वाहनों पर निगाह रखी जा रही है। हनुमान जन्मोत्सव पर जहां जहां कार्यक्रम हो रहे हैं वहां भी पुलिस की पैनी निगाह है। शांति व्यवस्था अगर कोई खराब करता है तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अशोक सिसोदिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी

हनुमान जन्मोत्सव पर सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध ड्रोन से की निगरानी हनुमान जन्मोत्सव पर सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध ड्रोन से की निगरानी हनुमान जन्मोत्सव पर सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध ड्रोन से की निगरानी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News