Snake Bite Viral Video कैसा ये अंधविश्वास ! सांप के काटने पर दो दिन तक गंगा में लटकाए रखा शव

Khabarwala 24 News New Delhi: Snake Bite Viral Video यूपी के जनपद बुलंदशहर से अंधविश्वास का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की मौत के बाद परिवार वाले उसे गंगा नदी के प्रवाह में दो दिन तक लटका कर रखे हुए थे। उन्हें उम्मीद थी कि सांप के काटने के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Snake Bite Viral Video यूपी के जनपद बुलंदशहर से अंधविश्वास का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की मौत के बाद परिवार वाले उसे गंगा नदी के प्रवाह में दो दिन तक लटका कर रखे हुए थे। उन्हें उम्मीद थी कि सांप के काटने के बाद हुई मौत से उनका बेटा वापस जिंदा हो जाएगा। शव को गंगा में लटकाए रखने का वीडियो सामने आया है।

खेत में जहरीले सांप में काटा था (Snake Bite Viral Video)

हालांकि दो दिन तक शव को लटकाए रखने के बाद भी उसमें कोई हलचल नहीं हुई। जब दो दिन तक युवक के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो उसे बाहर निकालकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक के शव को गंगा में बांधकर रखने का वीडियो भी सामने आया है। घटना 26 अप्रैल को हुई थी। 20 साल के मोहित कुमार को खेत में किसी जहरीले सांप ने काट लिया था।

दो दिनों तक शव गंगा के प्रवाह में बांधे रखा (Snake Bite Viral Video)

परिजन मोहित को डॉक्टर के पास ले गए लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं हुई। किसी की सलाह पर उसे देशी इलाज के लिए ले जाया गया। इसके बाद कुछ लोगों ने परिजनों को बताया कि सांप काटे व्यक्ति के शरीर को गंगा के प्रवाहित जल में रखने पर जहर उतर जाता है। इसके बाद परिवार वालों ने युवक के शव को दो दिनों तक गंगा के प्रवाह में बांधे रखा।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स (Snake Bite Viral Video)

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स का शव गंगा के बहाव में लटका हुआ है। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर इस दृश्य को देख रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इसे अंधविश्वास बताकर लोगों को सलाह दे रहे हैं कि सांप काटने के बाद तुंरत डॉक्टर के पास जाएं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News