Khabarwala24NewsHapur: जनपद में पांच मई को CM YOGI मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जनपद में वाहनों का डायवर्जन किया गया है।
-मेरठ की ओर से दिल्ली, मुरादाबाद व बुलन्दशहर की ओर जाने वाले भारी (कमर्शियल ) वाहनों को साइलो -2 से टियाला बाईपास वाया ततारपुर की ओर डाईवर्ट किया जाएगा।
-मेरठ की ओर से बुलन्दशहर की ओर जाने वाली सवारी बसों को साइलो – 2 से टियाला बाईपास वाया ततारपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-मेरठ की ओर से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले चार पहिया / दो पहिया वाहनों को (जनसभा में आने वाले वाहनों को छोडकर) मेरठ तिराहे से तहसील चौराहा वाया सोना फ्लाईओवर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-गाजियाबाद, दिल्ली की ओर से मेरठ व मोदीनगर की ओर जाने वाले भारी (कमर्शियल) वाहनों को निजामपुर तिराहा से एन.एच–9 वाया ततारपुर चौराहें से मेरठ बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-गाजियाबाद, दिल्ली की ओर से गढ़ / रोडवेज बस स्टैण्ड (हापुड़) की ओर जाने वाली सवारी बसों कों निजामपुर तिराहा से एन0एच0 – 9 वाया ततारपुर चौराहें की ओर डाईवर्ट किया जाएगा।
-गाजियाबाद, दिल्ली की ओर से मेरठ मोदीनगर की ओर जाने वाले चार पहिया / दो पहिया वाहनों को (जनसभा में आने वाले वाहनों को छोडकर) निजामपुर तिराहे से एन.एच – 9 वाया सोना फ्लाईओवर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
– बुलन्दशहर की ओर से मेरठ व मोदीनगर की ओर जाने वाले भारी (कमर्शियल) वाहनों को सोना पेट्रोल पम्प से एन-एच- 9 वाया ततारपुर चौराहे से मेरठ बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-बुलन्दशहर की ओर से मेरठ की ओर जाने वाली सवारी बसों को सोना पेट्रोल पम्प से एन-एच – 9 वाया ततारपुर चौराहे से मेरठ बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
– मोदीनगर की ओर से गाजियाबाद, मुरादाबाद व बुलन्दशहर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के (कमर्शियल) वाहनों को मेरठ रोड फ्लाईओवर से साईलो – 2 वाया टियाला बाईपास वाया ततारपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
– गढ की ओर से नगर क्षेत्र से गुजरने वाले सभी प्रकार के (कमर्शियल) वाहन ततारपुर गोल चक्कर से शहर क्षेत्र प्रतिबन्धित रहेंगे।
– गढ की ओर से आने वाली सवारी बसों को ततारपुर गोल चक्कर से एन-एच-9 वाया सोना पेट्रोल पंप से गाजियाबाद की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
– रोडवेज बस अडडा से सभी रोडवेज बसों को साइलो – 2 से टियाला बाईपास वाया ततारपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-मेरठ तिराहा से गाजियाबाद रोड की ओर सभी प्रकार के चार पहिया / दो पहिया वाहन (जनसभा में आने वाले वाहनों को छोडकर) प्रतिबन्धित रहेंगे।



