Railway Station Viral Video रेलवे स्टेशन पर वेंडर की मनमानी का वीडियो हुआ वायरल, सवाल पूछते ही देने लगा धमकी

Khabarwala 24 News New Delhi: Railway Station Viral Video रेलवे स्टेशन पर या ट्रेन में सामानों की सप्लाई करने वालों की मनमानी के कई मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे स्टेशन का वेंडर एक ग्राहक से ज्यादा पैसे मांग […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Railway Station Viral Video रेलवे स्टेशन पर या ट्रेन में सामानों की सप्लाई करने वालों की मनमानी के कई मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे स्टेशन का वेंडर एक ग्राहक से ज्यादा पैसे मांग रहा था। जब उससे कारण पूछा गया तो धमकाने लगा।

दुकानदार की गुंडागर्दी (Railway Station Viral Video)

मामला गुवाहाटी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। एक शख्स प्लेटफॉर्म की दुकान से केक लेने पहुंचा लेकिन दुकानदार उससे अधिक पैसे मांगने लगा। जब उससे इसका कारण पूछा गया तो वह भड़क गया और बदतमीजी करने लगा। हालांकि शख्स ने उसकी सारी हरकतों और जवाबों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो (Railway Station Viral Video)

वीडियो में दुकानदार शख्स को धमका रहा है और सामान वापस करने की बात कह रहा है। शख्स ने जब सवाल पूछा कि आप इतने अधिक पैसे क्यों ले रहे हो तो दुकानदार ने वहां से चले जाने की बात कहकर धमकाने लगा। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Railway Station Viral Video)

वीडियो रिकॉर्ड करने avi_nash7086 ने इंस्टाग्राम पर बताया गया कि आरोपी दुकानदार पर कार्रवाई हुई है और उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। इतना ही नहीं, एक हजार रुपये का फाइन भी लगा है। शख्स ने बताया कि दुकानदार मूल कीमत से दस रुपये अधिक मांग रहा था।

एक ने लिखा कि भाई आपने एक दम सही किया, ऐसे वेंडर्स की मनमानी खूब बढ़ गई है और बर्ताव भी अच्छा नहीं करते हैं। एक ने लिखा कि ये तो यात्रियों पर हमला भी कर देते हैं। ऐसे लोगों से बहस करते वक्त सावधान रहना चाहिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह कई रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर होता है। अगर हम इसके खिलाफ खड़े भी होते हैं तो अक्सर कार्रवाई भी नहीं होती।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News