Ola Scooter Viral Video Ola ने धोखा दिया तो सर्विस सेंटर पर गाने लगा बेवफाई का गाना, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: Ola Scooter Viral Video Ola स्कूटी खरीदने के बाद एक शख्स इस कदर परेशान हो गया कि उसने अलग ही अंदाज में बदला लेने की योजना बना डाली। शख्स की हरकत से अब Ola की बदनामी हो रही है। शख्स का कहना है कि उसने ओला की स्कूटी खरीदी थी […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Ola Scooter Viral Video Ola स्कूटी खरीदने के बाद एक शख्स इस कदर परेशान हो गया कि उसने अलग ही अंदाज में बदला लेने की योजना बना डाली। शख्स की हरकत से अब Ola की बदनामी हो रही है। शख्स का कहना है कि उसने ओला की स्कूटी खरीदी थी लेकिन अब स्कूटी में कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिसको लेकर ह्रद्यड्ड की तरफ से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे मैं दुःखी हूं और ये सब करना पड़ रहा है।

ग्राहक ने अजीब तरीके से किया विरोध (Ola Scooter Viral Video)

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ठेले पर ओला स्कूटर को लेकर सर्विस सेंटर के सामने खड़ा है। ओला स्कूटर पर फूल मालाएं चढ़ाई गई हैं। वह माइक लेकर गाना रहा है च्तड़फ-तड़फ कर दिल से आह निकलती रही। शख्स की इस हरकत को कई लोग वहां खड़े होकर देखकर रहे हैं और इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं।
यह वीडियो कहां का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स (Ola Scooter Viral Video)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ओला से मोहब्बत करने वालों का यही हाल है। एक ने लिखा कि विरोध जताने का यह तरीका भी बढ़िया है। एक ने लिखा कि ये तरीका तो जबरदस्त है लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि क्या ये काम कर रहा है या नहीं। एक ने लिखा कि ओला में इतनी खराबी नहीं है, बस इतनी सी बात है कि कुछ लोग उसे सही से उपयोग में नहीं लेते। मैं एक साल से चला रहा हूं कोई दिक्कत ही नहीं आई।

समाधान किया जाना चाहिए (Ola Scooter Viral Video)

एक ने लिखा कि अगर किसी ओला स्कूटर में कोई दिक्कत है तो उसका समाधान किया जाना चाहिए। इस तरह ग्राहक से मुंह फेर लेने पर यही होता है। एक अन्य ने लिखा कि इस ओला सेंटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएं, देखिए कैसे नहीं सुनेगा ये। एक ने लिखा कि भाई, जो भी वो, इस तरह आपने कई लोगों को आगाह कर दिया कि ओला से सावधान रहें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News