lucknow news पति की डांट के डर से पत्नी ने रच दी लूट की फर्जी स्क्रिप्ट , दौड़ती रही पुलिस, फिर…

lucknow news Khabarwala24News Lucknow : यूपी के लखनऊ में इंदिरानगर के सी ब्लॉक में शालिनी ने पुलिस और अपने पति को बदमाशों के घर में घुसने और आग लगाने की फर्जी सूचना दे दी। कमरे में जलते दीपक से आग लग गई थी जिससे वहां रखा काफी सामान जल गया था। इससे वह डर गई […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

lucknow news Khabarwala24News Lucknow : यूपी के लखनऊ में इंदिरानगर के सी ब्लॉक में शालिनी ने पुलिस और अपने पति को बदमाशों के घर में घुसने और आग लगाने की फर्जी सूचना दे दी। कमरे में जलते दीपक से आग लग गई थी जिससे वहां रखा काफी सामान जल गया था। इससे वह डर गई थी। उसे लगा था कि पति उसे डांटेंगे। इस पर ही उसने लुटेरों के घर में घुसने की फर्जी स्क्रिप्ट लिख दी। पति दीपेन्द्र ने गाजीपुर पुलिस और डीसीपी से अपनी पत्नी के इस कृत्य पर माफी मांगी और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की गुहार की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला

बताया गया कि सी ब्लॉक में दीपेन्द्र किराये के मकान में पत्नी शालिनी व बेटे के साथ रहते हैं। शालिनी ने शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना दी कि घर में दो बदमाश घुस आये है। वह किसी तरह बाहर भाग आयी है। बदमाशों ने कमरे में आग लगा दी है। इस सूचना पर पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गये थे। एक दमकल से आग पर काबू पाया गया था। पीड़ित परिवार ने पुलिस के कई बार कहने पर भी तहरीर नहीं दी थी। रविवार रात को ही लगभग साफ हो गया था कि घटना संदिग्ध है। सीसी कैमरे की फुटेज में घटना की पुष्टि नहीं हुई थी।

Add

पति ने थाने आकर पुलिस को सच्चाई बताई

पुलिस के अनसार रविवार रात को दीपेन्द्र थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि शालिनी ने पूजा घर में जलता दीपक छोड़ दिया था। इससे कमरे में आग लग गई थी। पहले उसने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ने लगी। इस पर ही बाहर निकल कर सामने पार्क में चली गई थी। शालिनी डर गई, उसे लगा कि अब डांट पड़ेगी। इस पर ही उसने पति और पुलिस को लुटेरों के आने की झूठी सूचना दे दी थी।

पति ने लगाई माफी की गुहार …

पुलिस ने बताया कि दीपेन्द्र ने लिखित माफी मांग ली है। दीपेन्द्र ने पुलिस अधिकारियों से पत्नी के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिये भी कहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Lucknow news पति की डांट के डर से पत्नी ने रच दी लूट की फर्जी स्क्रिप्ट , दौड़ती रही पुलिस, फिर... Lucknow news पति की डांट के डर से पत्नी ने रच दी लूट की फर्जी स्क्रिप्ट , दौड़ती रही पुलिस, फिर... Lucknow news पति की डांट के डर से पत्नी ने रच दी लूट की फर्जी स्क्रिप्ट , दौड़ती रही पुलिस, फिर...

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News