CLOSE

HPDA:अवैध निर्माणों पर प्राधिकरण का चला चाबूक, तीन अवैध निर्माण सील

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News kharwala24NewsHapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे दो ढाबों और निर्माणाधीन बेसमेंट व दुकान को सील किया गया है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरा तफरी मची हुई है।

जिलाधिकारी / हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण HPDA की उपाध्यक्ष प्रेरणा शर्मा द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के कम में प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में विशेष कार्याधिकारी / सक्षम अधिकारी दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार पवन कुमार की उपस्थिति एवं क्षेत्रीय पुलिस बल के सहयोग तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

इनको किया गया सील

ग्राम अठसैनी, एन.एच.9, मध्य गंगा कैनाल के पास, गढ़मुक्तेश्वर पर मौहम्मद नौशाद का ढाबा के निर्माण को सील किया गया। एन.एच.9, ग्राम बदरखां, अफजाल की आरामशीन के बराबर में, फराहिम , जितेन्द्र चौधरी के ढाबा के निर्माण को सील किया गया। तहसील परिसर के सामने, तहसील रोड, गढ़मुक्तेश्वर पर दिनेश कुमार, प्रदीप त्यागी के निर्माणाधीन बेसमेंट व दुकान को सील किया गया।

- Advertisement -

अभियान में यह रहे मौजूद

अभियान में प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, अवर अभियन्ता सुभाष चन्द चौबे, मोहम्मद हारून व HPDA प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित थे।

सचिव ने दी चेतावनी

हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण HPDA के सचिव द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं को पुनः चेतावनी दी है कि वह अवैध कालोनी / विकास / निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास / निर्माण करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Hpda:अवैध निर्माणों पर प्राधिकरण का चला चाबूक, तीन अवैध निर्माण सील Hpda:अवैध निर्माणों पर प्राधिकरण का चला चाबूक, तीन अवैध निर्माण सील Hpda:अवैध निर्माणों पर प्राधिकरण का चला चाबूक, तीन अवैध निर्माण सील

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-