CLOSE

HAPUR POLICE: संकरी गलियों में एक कॉल पर पहुंचेगी पुलिस की लेपर्ड बाइक

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

KHABARWALA24 NEWS HAPUR POLICE : जनपद पुलिस को मुख्यालय पर बीस नई बाइकें मिली हैं। जिनका थाना वार वितरण किया जाएगा। चुनाव के दौरान इन बाइकों के मिलने से पुलिस को काफी राहत मिली है क्योंकि जिन संकरी गलियों और बूथों पर पुलिस की मोबाइल गाड़ी नहीं जा सकती है वहां पुलिस बल बाइक से तुरंत पहुंच सकेंगे।

Policemen on bikes leaving
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन से बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद बाइकों पर सवार पुलिस कर्मियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त किया।

Babita add
Babita add

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जनपद हापुड़ को नई बीस बाइक प्राप्त हुई हैं। सभी का थानावार वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही यह बाइकें चुनाव के समय मिली हैं। इससे हम सभी एेसे बूथ और संकरे रास्ते जहां पर पुलिस की चार पहिया गाड़ी नहीं जा सकती है। वहां बाइक से राउंड लिया जाएगा। चुनाव समाप्त होने के बाद यह सभी बाइक अलग अलग थाना क्षेत्रों में चौकी वार इनको दी जाएगी ताकि जो पुलिस की पेट्रोलिंग और गश्त की कार्रवाई को बढ़ा सकें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया समेत अनेक पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Hapur police: संकरी गलियों में एक कॉल पर पहुंचेगी पुलिस की लेपर्ड बाइक

- Advertisement -

Hapur police: संकरी गलियों में एक कॉल पर पहुंचेगी पुलिस की लेपर्ड बाइक

Hapur police: संकरी गलियों में एक कॉल पर पहुंचेगी पुलिस की लेपर्ड बाइक

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-