Hapur News: शासन के निर्देशों का कराया जाए पालन, सरकारी योजनाओं का पात्रों को दिलाया जाए लाभ

Hapur News Khabarwala24 News Hapur : जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों एवं 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा की। 50 लाख से कम की 6 परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशों का पालन कराया […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur : जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों एवं 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा की। 50 लाख से कम की 6 परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशों का पालन कराया जाए, सरकार की योजनाओं का पात्रों को लाभ दिलाया जाए। इसमें किसी तरह भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिक से अधिक कार्ड बनाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को समय से कराया जाए। मुख्य सचिव द्वारा वीसी में दिए निर्देशों का पालन किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड एवं अंत्योदय कार्ड को अधिक से अधिक बनाए जाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को अभियान चलाकर आपसी समन्वय व सहयोग से बनाने के निर्देश दिए।

Hapur news: शासन के निर्देशों का कराया जाए पालन, सरकारी योजनाओं का पात्रों को दिलाया जाए लाभ

दिव्यांग शुलभ शौचालय प्रमुखता से बनवाएं

जिलाधिकारी ने वृद्धावस्था ,निराश्रित, दिव्यांग पेंशन की प्रगति की जानकारी लेते हुए श्रमिकों को दिए जाने वाले लाभ व उनके सामूहिक विवाह व नगद धन प्राप्ति योजना पर जोर दिया। उप कृषि निदेशक को आपदा, ओला, क्रॉप कटिंग व कृषक बीमा योजना से अधिकाधिक कृषकों को लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया। कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालयों में दिव्यांग सुलभ शौचालय को प्रमुखता से बनाए जाने हेतु निर्देशित किया।

श्रम योजनाओं का पात्रों को दिया जाए लाभ

जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने सहायक श्रम आयुक्त को निर्देशित किया कि श्रमिकों के अधिक से अधिक पंजीयन एवं श्रम योजनाओं से उन्हें लाभान्वित कराए। सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि गो आश्रय स्थलों पर भूसे की खरीद व भूसा दान को सुनिश्चित करते हुए भूसा संग्रहण केंद्र बनाए। खेत तालाब योजना के अंतर्गत अब तक निर्मित तालाबों में जल संग्रहण एवं अन्य निर्माणाधीन की भी समीक्षा की गई। जल जीवन मिशन के अंतर्गत वेलस्पन के डिस्प्यूटेड एवं जीए इंफ्रा के डिस्प्यूटेड स्थलों को अविलंब निस्तारित करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए।

कार्यों को समय से गंभीरता से साथ करें पूरा

उन्होंने विकास संबंधी अन्य बिंदुओं के साथ प्रमुखता से, पर्यटन के नए क्षेत्रो,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,सुकन्या समृद्धि योजना, पोषण अभियान के अन्तर्गत सैम-मैम बच्चों का चिन्हाकन कर पोषण खुराक, आई.टी.आई प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाए जाने की सुनिश्चितता, ओ.डी.ओ.पी के आवंटित लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों को गम्भीरता के साथ ससमय व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वित करें।

यह रहे मौजूद

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील त्यागी, जिला विकास अधिकारी देवेन्द्र प्रताप, डीईएसटीओ विनायक शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक सरोज, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित जनपदीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Add Hapur news: शासन के निर्देशों का कराया जाए पालन, सरकारी योजनाओं का पात्रों को दिलाया जाए लाभ Hapur news: शासन के निर्देशों का कराया जाए पालन, सरकारी योजनाओं का पात्रों को दिलाया जाए लाभ Hapur news: शासन के निर्देशों का कराया जाए पालन, सरकारी योजनाओं का पात्रों को दिलाया जाए लाभ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News