CLOSE

Hapur News टोलकर्मी को रौंदने वाले दस हजार रुपये के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छिजारसी टोल प्लाजा पर एक कार चालक ने पिछले दिनो टोल प्लाजा पर कार्यरत शिफ्ट इंचार्ज को टक्कर मारी और रौंदते हुए फरार हो गया था। पुलिस ने वारदात का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। आरोपी ने शुक्रवार को यहां की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

क्या है पूरा मामला

पिछले दिनो छिजारसी टोल प्लाजा पर शिफ्ट इंचार्ज शेखर यादव अपना कार्य कर रहे थे। जब वह किसी कार्य के लिए टोल की ओर आ रहे थे। उसी दौरान एक कार तेज गति से आई और उन्हें टक्कर मारकर रौंदते हुए निकल गई। इससे पहले इंचार्ज ने कार से बचने का पूरा प्रयास किया था। वहीं, शोर की आवाज सुनकर मौके पर अन्य टोलकर्मी पहुंचे थे। तब तक कार चालक कार को लेकर मौके से लेकर फरार हो गया। टोलकर्मियों ने घायल को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

दस हजार रुपये का इनाम किया था घोषित

पुलिस को इस मामले की जांच करने पर पता चला कि आरोपी जनपद गौतमबुद्धनगर के सौरखा सेक्टर-115 निवासी सोनू उर्फ सतपाल है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी का पोस्टर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुए महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराया था। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम उसके मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई एवं दबिश की भय से आरोपी सोनू उर्फ सतपाल ने यहां की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

- Advertisement -

Hapur news टोलकर्मी को रौंदने वाले दस हजार रुपये के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण Hapur news टोलकर्मी को रौंदने वाले दस हजार रुपये के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण Hapur news टोलकर्मी को रौंदने वाले दस हजार रुपये के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण Hapur news टोलकर्मी को रौंदने वाले दस हजार रुपये के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-