Hapur News धूमधाम से मनाया मंदिर का वार्षिकोत्सव, झांकियों ने मन मोहा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: श्रीनगर स्थित रेलवे मंदिर का 35 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें हवन व संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।

जयकारों से भक्ति मय हुआ वातवरण

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ हवन से हुआ। जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया और भजनों की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके।

- Advertisement -

सुंदर झांकियों ने सभी का मनमोहा

समिति सचिव टीसी गर्ग बताया कि वार्षिकोत्सव के अवसर पर 24 घंटे का रामचरित्र मानस का अखंड पाठ किया गया। साथ ही सुदंर झांकियां निकाली गई, जिन्होंने भजन पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अंत में हलवा व शर्बत का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर शांति स्वरूप गोयल, चुन्नीलाल कनोडिया, विजयपाल सिंह, ओमदत्त शर्मा, संजीव त्यागी, अमित गर्ग, दीपक गिरी, बीना अग्रवाल, अरविंद शर्मा, अंशुल शर्मा, सुमन शर्मा, कविता सिंह, जयनारायण शर्मा, दिनेश अग्रवाल, तुषार गोयल, माया गर्ग आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-