Hapur News SSV. PG.Collage में हुआ दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur:‘महिलाएं, संधारणीय विकास और तकनीकी शब्दावली’ विषय पर वैज्ञानित तथा तकनीकी शब्दावली आयेाग, नई दिल्ली एवं भूगोल विभाग, एस.एस.वी कॉलेज (SSV. PG.Collage )के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। प्रथम सत्र के व्याख्यानदाताओं का स्वागत प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur:‘महिलाएं, संधारणीय विकास और तकनीकी शब्दावली’ विषय पर वैज्ञानित तथा तकनीकी शब्दावली आयेाग, नई दिल्ली एवं भूगोल विभाग, एस.एस.वी कॉलेज (SSV. PG.Collage )के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। प्रथम सत्र के व्याख्यानदाताओं का स्वागत प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, मंत्री अमित अग्रवाल, उपप्रधान प्रभात कुमार अग्रवाल, उपमंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, प्राचार्य प्रोफेसर नवीन चन्द्र सिंह ने पौधा देकर अतिथियों को सम्मानित किया। संगोष्ठी का आरम्भ प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष के आशीर्वचनों से हुआ और मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय को इस आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी और कहा कि महिलाओं की शिक्षा तक पहुंच वैश्विक प्रगति को बढ़ावा देती है।

मातृभाषा के प्रचार-प्रसार में माताओं, महिलाओं का विशेष योगदान

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर गिरीश नाथ झा, अध्यक्ष, वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, नई दिल्ली ने अपने वक्तव्य में कहा कि shabd.gov.edu.in पर जाकर 300 से अधिक शब्दावली की पुस्तकें उपलब्ध है जिनमें एक पुस्तक में एक लाख से अधिक विभिन्न शब्दावलियां है और कहा कि मातृभाषा के प्रचार-प्रसार में माताओं, महिलाओं का विशेष योगदान होता है। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर नवीन चन्द्र सिंह ने कहा कि शब्दावली निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को बढाने की आवश्यकता है।

शब्दावली निर्माण में स्त्री पुरूष की समान सहभागिता होनी चाहिए

कार्यक्रम की तृतीय सत्र का संचालन डॉक्टर मानवेंद्र सिंह बघेल तथा डॉ गजाला प्रवीन ने किया। इस सत्र की अध्यक्षता डाक्टर रश्मि त्यागी, डीएवी कॉलेज मुंबई तथा सह-अध्यक्षता डॉ नीतू गोस्वामी जो कि J&EM, भारत सरकार से हैं, ने की। इस सत्र में डॉ रश्मि त्यागी, डॉक्टर संगीतिका, डॉ मोनिका गोविल तथा डॉक्टर धनंजय तिवारी ने अपनी वार्ता प्रस्तुत की। जे.एन.यू, दिल्ली से पधारे छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर सुधीर प्रताप सिंह ने कहा कि शब्दावली निर्माण में स्त्री पुरूष की समान सहभागिता होनी चाहिए। प्रोफेसर अजय कुमार सक्सेना, जे.एन.यू नई दिल्ली ने कहा कि भाषा को लेकर सदा गर्व की भावना होनी चाहिए। पुस्तकेें मातृभाषा में होनी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर संगीता अग्रवाल एवं प्रोफेसर स्वागता बासु एवं धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रोफसर नवीन चन्द्र सिंह ने किया।

Hapur news ssv. Pg. Collage में हुआ दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ Hapur news ssv. Pg. Collage में हुआ दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ Hapur news ssv. Pg. Collage में हुआ दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ Hapur news ssv. Pg. Collage में हुआ दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News