CLOSE

Hapur News किसान दिवस में किसानों की समस्याओं को उठाया

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News kharwala24NewsHapur: किसानों की समस्या सुनने और उसका निस्तारण करने के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित सभागर में किसान दिवस का आयोजन एडीएम की अध्यक्षता में किया गया। इसमें आवारा पशुओं, विद्युत के गल बिलों और गन्ना भुगतान का मुद्दा जोरशोर से उठाता रहा। किसानों ने समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। हालांकि एडीएम ने किसानों की समस्या का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

यह उठाई गई समस्या

किसान नेता राजवीर सिंह भाटी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा किसानों के जमा बिलों को बकाया दर्शाकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या का जल्द निस्तारण नहीं होता है तो किसान विद्युत विभाग में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। किसान राधेलाल त्यागी ने कहा कि जिले में आवारा पशुओं की भरमार हैं। आवारा पशु किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे है लेकिन किसानों को इसकी क्षतिपूर्ति भी नहीं मिल रही हैं।

उन्होंने आवारा पशुओं को पकड़ कर निराश्रित गोशाला भेजे जाने की मांग की। इसके अलावा किसानों ने सिंभावली और ब्रजनाथपुर से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बिजली के बकाया बिल का मामला उठाया।

- Advertisement -

क्या बोले अपर जिलाधिकारी

अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि किसानों की समस्या का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर उप कृषि निदेशक वीबी द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अमित त्यागी, सुधीर त्यागी, बंटी हूण, राजवीर भाटी, राजेन्द्र सिंह, आदि मौजूद रहे।

Hapur news किसान दिवस में किसानों की समस्याओं को उठाया Hapur news किसान दिवस में किसानों की समस्याओं को उठाया Hapur news किसान दिवस में किसानों की समस्याओं को उठाया

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-