Hapur News प्रेमिका की चाकू से वार कर प्रेमी ने की हत्या, स्वयं पुलिस को दी हत्या की सूचना

Hapur News Khabarwala 24 News Garhmukteshwar(Hapur): गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की शाम को गंगनहर पर एक प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से वार कर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी प्रेमी ने स्वयं 112 पर काॅल कर पुलिस को हत्या के बारे में जानकारी दी। हत्याकांड की सूचना मिलते ही […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Garhmukteshwar(Hapur): गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की शाम को गंगनहर पर एक प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से वार कर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी प्रेमी ने स्वयं 112 पर काॅल कर पुलिस को हत्या के बारे में जानकारी दी। हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी निरीक्षक सोहनवीर सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को रामपुर जनपद निवासी गुलवेज पुत्र महबूब अली ने मोबाइल से 112 पर सूचना दी गई कि उसने एक लड़की की हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गांव जूठिया थाना शहजाद नगर जिला रामपुर निवासी गुलवेज मौके पर मिला। जिसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका निवासी उमरिया थाना शहजाद नगर जिला रामपुर निवासी मुस्के सबा को सुबह करीब 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल से घर से भागकर नोएडा लेकर जा रहा था । बताया गया कि रास्ते में लड़की मुसके सबा द्वारा वापस घर जाने की जिद किए जाने पर वापस लेकर रामपुर जा रहा था । आरोपी ने बताया कि गंग नहर पर नहर के किनारे पर समझाने के लिए बाइक रोककर बातचीत कर रहा था । परंतु मस्के सबा के न मानने पर साथ लाए चाकू से हाथ में और गले पर वार करके उसकी हत्या कर दी।

चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

आरोपियों से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका मृतका मुस्स्के सबा के साथ पिछले 4 वर्ष से प्रेम प्रसंग था तथा वह आज उसको भगा कर नोएडा ले जा रहा था। रास्ते में लड़की द्वारा वापस ले जाने की जिद करने पर तथा समझाने पर भी ना मानने पर हत्या कर दी है ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया । पुलिस ने मृतका और आरोपियों के परिजन को वारदात के बारे में सूचना दी।

Hapur news प्रेमिका की चाकू से वार कर प्रेमी ने की हत्या, स्वयं पुलिस को दी हत्या की सूचना Hapur news प्रेमिका की चाकू से वार कर प्रेमी ने की हत्या, स्वयं पुलिस को दी हत्या की सूचना

Add1
Add1

Hapur news प्रेमिका की चाकू से वार कर प्रेमी ने की हत्या, स्वयं पुलिस को दी हत्या की सूचना Hapur news प्रेमिका की चाकू से वार कर प्रेमी ने की हत्या, स्वयं पुलिस को दी हत्या की सूचना Hapur news प्रेमिका की चाकू से वार कर प्रेमी ने की हत्या, स्वयं पुलिस को दी हत्या की सूचना Hapur news प्रेमिका की चाकू से वार कर प्रेमी ने की हत्या, स्वयं पुलिस को दी हत्या की सूचना

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News