Hapur News बारिश की फुहारों के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की पालकी यात्रा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala24News Hapur : भगवान श्री जगन्नाथ रथ सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को बारिश की फुहारों के बीच शहर के विभिन्न मोहल्लों में भगवान जगन्नाथ की पालकी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु भजन गाते व झुमते नजर आए। शाम के समय श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में संकीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया।

इन इलाकों में निकली यात्रा

पालकी यात्रा बुधवार को बुधवार को पक्का बाग स्थित जानकी देवी धर्मशला मंदिर से प्रारंभ होकर नया पक्का बाग, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, शेर वाली कोठी, लाल कोठी, कांती प्रसाद की धर्मशाला, टीपीसी स्कूल से होते हुए केशवनगर में जित्ते के यहां विश्राम किया।

यात्रा के दौरान बारिश में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ की पालकी यात्रा में शमिल होकर जयकारें लगाते हुए चल रहे थे। शाम के समय चंडी रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान जगन्नाथ के संर्कीतन में भक्तों ने जमकर भगवान के नाम का आनंद उठाया और सब झूमनें लगे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

- Advertisement -

बृहस्पतिवार को यहां निकलेगी यात्रा

पालकी यात्रा बृहपतिवार को बुलंदशहर रोड स्थित मंशा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर कोठी गेट, गोपीपुरा, लक्ष्मण गली, त्रिवेणी गंज, जवाहर गंज, आर्य नगर, माहेश्वरी मंदिर से होती हुई ज्ञानलोक में दीपक अग्रवाल के यहां विश्राम करेगी।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर गोपाल अग्रवाल, राजू, अनुराग, मोनू शर्मा, जयभगवान, सुनील जैन, मदनलाल, नरेश, राजेश, हरिओम, विनय, राकेश वर्मा, संजय, राजेंद्र, शुभम, सौरभ आदि शामिल रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-