Hapur News केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड: डायरेक्टर पद पर प्रत्याशियों ने किया नामांकन, सभी का निर्विरोध डायरेक्टर चुनना लगभग तय

Khabarwala24 News Hapur : Hapur News केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के चुनाव को लेकर रविवार को डायरेक्टर पद के लिए नामांकन किए गए। दो जून को मतदान का कार्यक्रम तय है, हालांकि 12 वार्डों से प्रत्येक पर एक एक ही नामांकन दाखिल हुआ है, ऐसे में निर्विरोध डायरेक्टर चुना जाना लगभग तय है। केंद्रीय […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : Hapur News केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के चुनाव को लेकर रविवार को डायरेक्टर पद के लिए नामांकन किए गए। दो जून को मतदान का कार्यक्रम तय है, हालांकि 12 वार्डों से प्रत्येक पर एक एक ही नामांकन दाखिल हुआ है, ऐसे में निर्विरोध डायरेक्टर चुना जाना लगभग तय है।
केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के चुनाव में 13 सीटों पर डायरेक्टर चुने जाने थे। लेकिन एक सीट पर मतदाताओं का कोरम पूरा नहीं होने उस सीट पर चुनाव नहीं कराया जा सका। 12 वार्डों से डायरेक्टर पद के लिए नामांकन हुआ। इन वार्डों में करीब 1400 मतदाता हैं।

इन्होंने किया नामांकन पत्र दाखिल

इसमें वार्ड नंबर एक से अजय त्यागी, वार्ड दो से चंचल शर्मा, वार्ड तीन से पन्ना लाल प्रजापति, वार्ड चार से उमा गुप्ता, वार्ड पांच से श्यामेंद्र त्यागी, वार्ड छह से महिपाल सिंह, वार्ड सात से राजकिशोर, वार्ड आठ से दिनेश त्यागी, वार्ड नो से अमरजीत सिंह, वार्ड दस से प्राची त्यागी, वार्ड 11 से अनुशील, वार्ड 13 से अलका सिंह ने नामांकन किया।

सोमवार को होगी नामांकन पत्रों की जांच

सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी, इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कौन डायरेक्टर निर्विरोध चुना जाएगा। मतदान की फिलहाल संभावना नहीं है, कार्यक्रम के अनुसार दो जून को मतदान होना है। रविवार को डायरेक्टर पद पर नामांकन करने वालों ने एक दूसरे को माला पहनाकर जीत का दावा कर, खुशी भी मनाई गई।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर चौधरी हरिराज सिंह, सतीश प्रमुख, संजय त्यागी, मिंटो चौहान, मुनेश त्यागी, विनीत दीवान, सतीश, मोहन सिंह, अमित शर्मा, रकम सिंह, संदीप रावत, महेश शर्मा, प्रमोद, राहुल, मनोज तोमर, बिरजू मौजूद रहे।

नामांकन पत्रों की जांच के बाद होगा फाइनल-

सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच और ३० मई को नाम वापसी का कार्यक्रम है। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कौन डायरेक्टर चुना गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News