Hapur News जंतर मंतर पर 21 जुलाई को उमड़ेगा ऐतिहासिक जनसैलाब: गुलज़ार सिद्दीकी

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य गुलज़ार सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 21 जुलाई को दिल्ली जंतर मंतर पर भीम आर्मी चीफ एवं आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद के सम्मान में ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ेगा। दिल्ली रोड रामलीला मैदान स्थित जिला […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य गुलज़ार सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 21 जुलाई को दिल्ली जंतर मंतर पर भीम आर्मी चीफ एवं आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद के सम्मान में ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ेगा।

दिल्ली रोड रामलीला मैदान स्थित जिला कार्यालय पर वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बीते दिनों भीम आर्मी चीफ़ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए कातिलाना हमले मामले में देशभर से बहुजन समाज के लोग बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पर जुटेंगे और केंद्र सरकार से इस प्रकरण में सीबीआई जांच कराने, चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा दिलाने व आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की पुरजोर मांग करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा की तानाशाही सरकार के चलते देश में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, वंचितों व शोषितों पर अत्याधिक अत्याचार किए जा रहे हैं। जिसका विरोध केवल पूरे देश में भीम आर्मी चीफ़ एवं आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद कर रहे हैं। अब देश की जनता भाजपा सरकार को देश से उखाड़ने का मन बना चुकी है।

Hapur news जंतर मंतर पर 21 जुलाई को उमड़ेगा ऐतिहासिक जनसैलाब: गुलज़ार सिद्दीकी

बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचेंगे कार्यकर्ता

भीम आर्मी के मेरठ मंडल के संयोजक भूपेंद्र कुमार ने कहा कि आगामी 21 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर देश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भीम आर्मी चीफ एवं असपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के सम्मान में पहुंचेंगे।

विनोद कुमार सागर असपा में हुए शामिल

आसपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार आज़ाद व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह आज़ाद की संतुति पर हापुड़ नगर निवासी समाजसेवी एवं कॉलोनाइजर विनोद कुमार सागर को भीम आर्मी मेरठ मंडल का सह संयोजक मनोनीत किया।

यह रहे मौजूद

इस अवसर कैडर कैंप सीमित के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार, जिला प्रभारी नरेन्द्र द्रविड आदवंशी, मनवीर गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बेबी भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्यासागर निमेष, जिला महासचिव मनोज कर्दम, आईटी सैल जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, विधानसभा अध्यक्ष हापुड़ योगेंद्र गौतम, सुरेंद्र लाला, सलमान त्यागी, मनोज भारती, रीना वर्मा, आशा सिंह, संदीप गुर्जर, सिकन्दर खान, श्याम सिंह आज़ाद, सचिन कुमार, मंगल सिंह, सोहनवीर सिंह, भोर सिंह, धर्मेन्द्र जाटव, प्रिन्स कुमार, राजेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, पूनम देवी, बबीता, शरणी देवी, वीर सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।

Add Hapur news जंतर मंतर पर 21 जुलाई को उमड़ेगा ऐतिहासिक जनसैलाब: गुलज़ार सिद्दीकी Hapur news जंतर मंतर पर 21 जुलाई को उमड़ेगा ऐतिहासिक जनसैलाब: गुलज़ार सिद्दीकी Hapur news जंतर मंतर पर 21 जुलाई को उमड़ेगा ऐतिहासिक जनसैलाब: गुलज़ार सिद्दीकी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News