CLOSE

Hapur News केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धि गिनवाई, भटियाना पहुंचे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Hapur : Hapur News तहसील क्षेत्र के ग्राम भटियाना में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।

ग्रामीणों को दी सरकार के कार्यों की जानकारी

रविवार को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजीव गोयल सिक्का ग्राम भटियाना में सहकारी समिति भटियाना-मोरपुर के चेयरमैन संदीप रावत के आवास पर पहुंचे। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रख कार्य कर रही है। आज विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है। बहन बेटी बेखौफ है। योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रही है, यह सभी के सामने हैं। उत्तर प्रदेश में आज देश से नहीं विदेश से भी लोग उद्योग लगाने आ रहे हैं।

संजीव गोयल सिक्का ने केंद्र की मोदी सरकार की नौ साल की उलब्धियों के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में जितने विकास कार्य हुए हैं उतने अन्य किसी दल की सरकार में नहीं हुए हैं।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला मंत्री पवन सैनी, अमरजीत सिंह, रविंद्र चौधरी, संजय राणा, सोमवीर सिंह, सुधीर सिंह, सरफरान अली, मुनेंद्र बाना, हरेंद्र सिंह, विक्रम पाल, मुनेश पप्पू, सलमान राणा, डा.बाबू, ग्यासुद्दीन, बिजेंद्र सिंह, विरेंद्र तोमर, राजेश तोमर समेत कई ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य मौजूद थे।

Hapur news केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धि गिनवाई, भटियाना पहुंचे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री Hapur news केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धि गिनवाई, भटियाना पहुंचे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री Hapur news केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धि गिनवाई, भटियाना पहुंचे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-