Girl With Monkey Viral Video बंदरों के साथ रक्षाबंधन मना रही बहन का वीडियो हुआ वायरल

Khabarwala 24 News New Delhi: Girl With Monkey Viral Video रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी और रक्षा करने का वचन लिया। इसी बीच एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जो बंदर को रक्षाबंधन की बधाई दे रही है। बंदर ने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Girl With Monkey Viral Video रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी और रक्षा करने का वचन लिया।

इसी बीच एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जो बंदर को रक्षाबंधन की बधाई दे रही है। बंदर ने इसका ऐसा जवाब दिया कि लड़की बोल पड़ी, ऐसा गिफ्ट कौन देता है भाई! यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और खबर लिखे जाने तक इसे करोड़ों लोग देख चुके हैं।

बंदरों के बीच बैठी दिखाई दी (Girl With Monkey Viral Video)

वायरल वीडियो में एक लड़की बंदरों के बीच में बैठी दिखाई दे रही है। लड़की बंदरों के साथ खेल रही है और उन्हें रक्षा बंधन विश कर रही है। इस दौरान कई बंदर अगल बगल उछल कूद कर रहे हैं। ना बंदर इस लड़की के पास से दूर जा रहे हैं और ना ही ये लड़की बंदरों से डर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

कैसा गिफ्ट है ये भाई? (Girl With Monkey Viral Video)

बंदरों को जब लड़की ने रक्षाबंधन विश किया तो एक बंदर उसके सिर पर ही छलांग लगा दी। इस पर लड़की ने कहा कि ऐसे कौन गिफ्ट देता है भाई! ऐसा करोगे तो मैं तुम्हें चने नहीं दूंगी। बंदरों के साथ लड़की की मटरगश्ती का वीडियो 4.7करोड़ लोग देख चुके हैं। हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स (Girl With Monkey Viral Video)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर मैं होता तो इतनी देर में मेरी आत्मा शरीर छोड़ चुकी होती। एक अन्य ने लिखा कि ये लड़की तो बड़ी हिम्मत वाली है। एक ने लिखा कि बंदरों के पास जाना खतरनाक हो सकता है, आपको रेबीज हो सकता है तो सावधान रहें। एक ने लिखा कि क्या ये लड़की जबरदस्ती बंदरों को परेशान नहीं कर रही है। एक ने लिखा कि खाना खिलाना है तो खिलाओ, उन्हें परेशान ना करो।
बता दें कि इस लड़की के इंस्टाग्राम को चेक करने पर पता चला कि इसके सारे वीडियो बंदरों के साथ ही हैं। किसी में वह उनको खाना खिला रही है तो किसी में वह खेल रही है। ऐसे कई वीडियो हैं जिन्हें करोड़ों लोग देख चुके हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News