Dolly Chai Wala Viral Video डॉली चायवाला का वीडियो देख बोले लोग , पढ़ाई-लिखाई छोड़ अब हम भी खोलेंगे टपरी

Khabarwala 24 News New Delhi: Dolly Chai Wala Viral Video महाराष्ट्र के नागपुर में सड़क किनारे चाय की दुकान लगाने वाला डॉली चायवाला अब दुनिया की सैर कर रहा है। पहले सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लोकप्रियता मिली, लोगों को उनके वीडियो खूब पसंद आते रहे हैं। बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद डॉली […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Dolly Chai Wala Viral Video महाराष्ट्र के नागपुर में सड़क किनारे चाय की दुकान लगाने वाला डॉली चायवाला अब दुनिया की सैर कर रहा है। पहले सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लोकप्रियता मिली, लोगों को उनके वीडियो खूब पसंद आते रहे हैं। बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद डॉली चायवाला भारत ही नहीं दुनिया में लोकप्रिय हो गए हैं। अब उन्हें दुनिया के अलग-अलग जगहों पर चाय बनाने के लिए बुलाया जा रहा है। हाल ही में वह मालदीव पहुंचे।

डॉली की टपरी मालदीव पहुंच गई (Dolly Chai Wala Viral Video)

Dolly Chai Wala Viral Video डॉली चाय वाला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन के मुताबिक वह मालदीव में है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि समुद्र के किनारे रेत पर डॉली चाय बना रहे हैं। कई विदेशी टूरिस्ट डॉली को चाय बनाता देख रहे हैं। डॉली अपने चाय बनाने के अनोखे स्टाइल को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें खड़े होकर देखने लगते हैं।

पर्यटकों को पिलाई चाय (Dolly Chai Wala Viral Video)

Dolly Chai Wala Viral Video डॉली ने जब चाय बनाकर तैयार कर ली तो वहां पर मौजूद पर्यटकों को चाय पिलाई। चाय देते वक्त डॉली ने पर्यटकों के साथ अलग अलग पोज में फोटो भी क्लिक कराई, जिसे वीडियो में देखा जा सकता है। वीडियो शेयर किए जाने के कुछ ही देर बाद यह वायरल हो गया और इसे 51 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो को 30 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स (Dolly Chai Wala Viral Video)

Dolly Chai Wala Viral Video एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मोदी के बाद एक यही चायवाले का बोलबाला है। एक ने लिखा कि अगर कहीं जाना ही था तो गोवा या लक्षद्वीप चले जाते।

Dolly Chai Wala Viral Video  एक ने लिखा कि भाई पढ़ाई लिखाई में अब कुछ नहीं रखा है, चाय में सबसे अच्छा स्कोप है। एक ने लिखा कि जिस देश ने भारतीयों की इतनी बेइज्जती की, तू वहां जाकर चाय बना रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि एक चाय वाला मालदीव बंद करवा देता है और एक ये है जो वहां जाकर चाय बेचकर आता है।

Dolly chai wala viral video डॉली चायवाला का वीडियो देख बोले लोग , पढ़ाई-लिखाई छोड़ अब हम भी खोलेंगे टपरी
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि भैया मुझे भी काम पर रख लो, मुझे अब पढ़ाई नहीं करनी, क्योंकि इसमें अधिक फायदा है। एक ने लिखा कि मुझे तो अब चाय की टपरी लगानी पड़ेगी, इन लोगों की सफलता देखकर मुझे मोटिवेशन मिल रहा है। एक ने लिखा कि मालदीव ना जाकर कहीं और जाना चाहिए था। अभी इसी देश ने हमारे देश के साथ किस तरह का व्यवहार किया था, भूल गए क्या?

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News