Nikay Chunav नवीन मंडी का DM ने अफसरों के साथ किया निरीक्षण

Khabarwala24news Hapur: Nikay Chunav नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी Dm prerna sharma प्रेरणा शर्मा और SP abhishek verma पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ नवीन मंडी का निरीक्षण किया। डीएम ने मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम आदि का निरीक्षण कर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24news Hapur: Nikay Chunav नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी Dm prerna sharma प्रेरणा शर्मा और SP abhishek verma पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ नवीन मंडी का निरीक्षण किया। डीएम ने मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम आदि का निरीक्षण कर संबंधित अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा बृहस्पतिवार को एसपी अभिषेक वर्मा, सीडीओ प्रेरणा सिंह, अपर जिलाधिकारी संदीप सिंह समेत अनेक अधिकारियों के साथ नवीन मंडी में पहुंचे। जहां उन्होंने स्ट्रोग रूम, मतदान स्थल पर पहुंची। डीएम ने मतगणना स्थल और नवीन मंडी की दुकानों में बनने वाले स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। वाहन पार्किंग, मतदान कर्मियों, विभिन्न प्रत्याशियों के एजेंट आदि के आने जाने के लिए मार्ग समेत अनेक स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ साथ पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अलावा डिकोडिंग, कंट्रोल रूम, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करने के संबंधित अफसरों को निर्देश दिए।
Nikay Chunav के लिए जनपद की तीनों नगर पालिका हापुड़, पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर और नगर पंचायत में बाबूगढ़ में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है और 13 मई को मतगणना होगी है। इसके लेकर जिला प्रशासन के लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जुटे हुए हैं। मतदान के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर Nikay Chunav की सभी तैयारी की जा रही है। आयोग के निर्देश का हर हाल में पालन कराया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News