Delhi Metro Viral Video मेट्रो में लड़के पर भड़के अंकल; जमकर सुनाई खरी खोटी

Khabarwala 24 News New Delhi: Delhi Metro Viral Video दिल्ली मेट्रो में मारपीट, लड़ाई झगड़े, डांस के मामले अक्सर सामने आते रहते है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक युवक के बीच में जमकर कहासुनी हो गई। युवक पर बुजुर्ग व्यक्ति इस कदर भड़क गए कि ना तो […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Delhi Metro Viral Video दिल्ली मेट्रो में मारपीट, लड़ाई झगड़े, डांस के मामले अक्सर सामने आते रहते है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक युवक के बीच में जमकर कहासुनी हो गई। युवक पर बुजुर्ग व्यक्ति इस कदर भड़क गए कि ना तो उन्हें अपनी उम्र का ख्याल रहा और ना ही उन्होंने ये सोचा कि मेट्रो में लड़ाई झगड़ा करना गैरसामाजिक गतिविधि है ।

फिर हुई दिल्ली मेट्रो में लड़ाई (Delhi Metro Viral Video)

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत बैठने की सीट को लेकर हुई। बात में विवाद इस कदर बढ़ गया कि बुजुर्ग व्यक्ति अपना जूता निकालकर मारने तक की धमकी देने लगे। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़ाई के बीच में बोलने पर अंकल युवक पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि तुम काहे पकर-पकर बोल रहे है? तुम हो क्या? युवक ने जवाब में कहा कि मैं एक तिनका हूं लेकिन ये तिनका ही आपको बहुत परेशान कर देगा।

भड़क गए अंकल (Delhi Metro Viral Video)

अंकल इस कदर भड़क गए कि उन्होंने अपशब्द बोलना शुरू कर दिया। इस पर युवक ने कहा कि अपशब्द मत बोलों अंकल, पूरी रात थाने में बैठा कर रखूंगा। इस पर अंकल और भड़क गए और बोले- तेरी क्या औकात है? इस पर युवक ने कहा कि इतना मत चिल्लाओ, शरीर में करंट आ जाएगा। इसके बाद तो अंकल अपना जूता निकालने लगे। इसके बाद वह युवक के पास गए और धक्का मुक्की करने की कोशिश की लेकिन गनीमत रही कि हाथापाई नहीं हुई।

इस पर युवक ने फिर कह दिया कि यहीं खड़ा हूं, मुझे हिलाकर दिखा दो। अरे कैसा अंकल है? यह बात सुनकर अन्य यात्री हंस पड़े। अब लड़ाई की वजह क्या थी? ठीक से बात किए जाने पर भी अंकल इतना भड़के हुए क्यों थे? इसकी जानकारी नहीं है लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

यूजर्स क्या बोले (Delhi Metro Viral Video)

एक ने लिखा कि अंकल का व्यवहार मुझे समझ नहीं आ रहा है। एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली का मेट्रो कलेश का घर है। एक ने लिखा कि मेट्रो में अक्सर सुबह सीट को लेकर कलेश होता ही है। एक ने लिखा कि ये अंकल इतने भड़के हुए क्यों हैं? युवक तो बिना बदतमीजी के बात कर रहा है। जब उसका धैर्य जवाब दे गया तो उसने कहा कि च्कैसा अंकल है रे तू।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News