Crime News किशोरी को जबरन घर में खींचा, दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Khabarwala24 News Garhmukteshwar (Hapur) : Crime News जनपद की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव के ही रहने वाले युवक ने रास्ते से घर में खींच लिया। इस दाैरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी ने वीडियो को प्रसारित करने की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Garhmukteshwar (Hapur) : Crime News जनपद की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव के ही रहने वाले युवक ने रास्ते से घर में खींच लिया। इस दाैरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी ने वीडियो को प्रसारित करने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला

गांव निवासी किशोरी ने बताया कि शनिवार को वह घर से गांव में स्थित परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। पीड़िता ने उसकाे मना किया तो आरोपी ने जबरन उसको अपने घर में खींच लिया। आरोपी किशोरी को जबरन कमरे में लगा और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता की बनाई अश्लील वीडियो

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए जाने की धमकी दी। पीड़िता ने शोर मचाते हुए वहां से भागकर घर पहुंच गई। घर पहुंचने पर उसकी हालत देखकर स्वजन ने मामले की जानकारी की तो उसने मामले की सहीं जानकारी दी। इस दौरान जानकारी मिलने पर स्वजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। स्वजन ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराते हुए कोतवाली में तहरीर दी।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपाेर्ट दर्ज कर ली है। आरोपीको गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News