Crime News सात फेरे लेने के बाद ससुर ने रखी यह तीन अजीबोगरीब शर्ते, सुनकर बारात लेकर दूल्हा वापस लौटा

Crime News  Khabarwala24News Jhansi: यूपी के जनपद झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र के एक बारात बिना दुल्हन लौट गई। वजह थी लड़की के मुंह बोले पिता की तीन अजीबो-गरीब शर्तें। विदाई के समय कहा कि शादी हो गई पर दुल्हन को नहीं छूने समेत तीन शर्ते रख दी। इसे मानने से दूल्हे ने इनकार कर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Crime News  Khabarwala24News Jhansi: यूपी के जनपद झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र के एक बारात बिना दुल्हन लौट गई। वजह थी लड़की के मुंह बोले पिता की तीन अजीबो-गरीब शर्तें। विदाई के समय कहा कि शादी हो गई पर दुल्हन को नहीं छूने समेत तीन शर्ते रख दी। इसे मानने से दूल्हे ने इनकार कर दिया और वधू पक्ष पर चार लाख रुपये के जेवर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला

बताया गया कि कस्बा बरुआसागर के एक मोहल्ला निवासी एक युवक का रिश्ता एक गांव निवासी युवती से तय हुआ था। छह जून को बरुआसागर स्थित एक विवाह घर में शादी थी। यहीं पर वधू पक्ष ने आकर विवाह की तैयारी की थी। मंगलवार की रात बारात आई, जयमाला समेत अन्य रस्में हुईं, विदाई का वक्त करीब आया तो दुल्हन अचानक गायब हो गई।

दूल्हे ने शर्ते मानने से किया इंकार

दूल्हे पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दुल्हन के मुंह बोले पिता ने तीन शर्तें रखी थीं पहली लड़का, लड़की से किसी तरह के शारीरिक संबंध नहीं बनाएगा, दूसरी दुल्हन के साथ हमेशा उसकी छोटी बहन रहेगी और तीसरी यह कि जब भी चाहे वह उससे मिलने ससुराल आ-जा सकता है। दूल्हे ने शर्तें मानने से इंकार कर दिया । इस पर दुल्हन भांवरों मुंह बोले पिता के संग चली गयी। इसके बाद बारात भी बिना दुल्हन के ही लौट गई। गुरुवार को दूल्हा मानवेंद्र ने इस मामले में पुलिस में शिकायत की।

दूल्‍हे ने क्या लगाया आरोप

दूल्‍हे ने आरोप लगाया कि शादी में करीब दस लाख रुपए खर्च किए थे। तीन-चार लाख रुपए के जेवर चढ़ाए थे जिसे दुल्‍हन और उसका मुंह बोला पिता और उसकी बहन लेकर चले गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वर-वधू पक्ष के लोगों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अग्नि को साक्षी मानकर ले चुके थे सात फेरे

दूल्‍हे ने बताया की सब कुछ सही चल रहा था। काफी संख्‍या में बाराती थी शामिल थे। सुबह की रस्‍में भी हुईं। मांग में सिंदूर भरा गया और अग्नि को साझी मानकर सात फेरे ले लिए। आरोप लगाया कि अब दहेज उत्पीड़न के केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

Crime news सात फेरे लेने के बाद ससुर ने रखी यह तीन अजीबोगरीब शर्ते, सुनकर बारात लेकर दूल्हा वापस लौटा Crime news सात फेरे लेने के बाद ससुर ने रखी यह तीन अजीबोगरीब शर्ते, सुनकर बारात लेकर दूल्हा वापस लौटा Crime news सात फेरे लेने के बाद ससुर ने रखी यह तीन अजीबोगरीब शर्ते, सुनकर बारात लेकर दूल्हा वापस लौटा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News