Pandit Jawaharlal Nehru पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Khabarwala24 News Hapur : Pandit Jawaharlal Nehru कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : Pandit Jawaharlal Nehru कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।

अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा के संस्मरण भी सुनाए। वरिष्ठ कांग्रेसी इंदर राज बांगा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया।

Pandit jawaharlal nehru पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

आशाराम शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत हमेशा रहेगी। भारत के विचार और स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और आधुनिकता के उन मूल्यों पर मशाल की तरह प्रकाश डालती रहेगी, जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया. उनकी दूरदर्शिता और अहमियत हमेशा हमारी अंतरात्मा और कार्यों का मार्गदर्शन करते हैं।

वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक कुमार सैनी ने कहा की वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री थे। वे एक ऐसे लोकतांत्रिक शख्स थे जिसने हमारे गणतंत्र की नींव रखी। दुनिया भर में सम्मानित एक राजनेता थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने सभी उत्तराधिकारियों के अनुसरण के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

यह रहे मौजूद :

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, प्रदेश सचिव डॉ शोएब, अंकित शर्मा, अमित सैनी, विक्की शर्मा, सीमा शर्मा, राज मोहन शर्मा, सविता गौतम, विकास त्यागी, जसवीर सिंह, वाई के शर्मा, जस्सा सिंह, सुबोध शास्त्री, अरुण वर्मा, नरेश कुमार, देवेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, खेम सिंह सहारा, सुखपाल गौतम, शौकीन चौधरी, सिराजुद्दीन मौजूद आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News