CLOSE

Rajiv Gandhi’s कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Hapur : Rajiv Gandhi’s कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रविवार को आधुनिक भारत के निर्माता, दूरसंचार क्रांति के जनक और भारतरत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस जनों ने अपने नेता स्वर्गीय राजीव गांधी को याद करते हुए अपने अपने विचार रखें और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राजीव गांधी के विचार और सिद्धांत लोगों के दिलों में जिंदा हैं: अभिषेक गोयल

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि भले ही राजीव गांधी आज हमारे बीच न हो लेकिन आज भी उनके विचार और सिद्धांत लोगों के दिलो में जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए युवाओं को 18 साल की आयु में मत देने का अधिकार, पंचवर्षीय योजनाएं, डिजिटल इंडिया की नींव रखने जैसे अनेकों कार्य किए। जिसे भारत ही दुनिया बल्कि पूरा विश्व भी याद रखता हैं। भारत में कंप्यूटर और संचार क्रांति का श्रेय भी स्वार्जरी राजीव गांधी जी को ही जाता है।

गांवों को सशक्त और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर लिए फैसले: मानवी

चेयरमैन पद की प्रत्याशी मानवी सिंह ने कहा कि देश भर के गांवों को सशक्त और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वर्गीय राजीव गांधी ने पंचायती राज का बड़ा फैसला लिया। इसके माध्यम से उन्होंने पूरे देश में ग्राम सरकार की अवधारणा लागू की और पंचायतों को ज्यादा अधिकार दिए। उनका मानना था कि ग्राम पंचायतों को सत्ता में वह दर्जा मिलना चाहिए जो संसद और विधानसभा का है।

- Advertisement -

संचार के क्षेत्र में बड़े कार्य किए: अंकित शर्मा :

सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि कंप्यूटर की कीमतें घटाने के लिए राजीव गांधी ने अहम फैसला लिया। उन्हें इसे सरकारी नियंत्रण से बाहर किया और असेंबल कंप्यूटर्स का आयात शुरू किया। देश की 2 बड़ी टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल और बीएसएनएल की शुरुआत उनके कार्यकाल में ही हुई।

यह रहे मौजूद :

इस दौरान पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पीसीसी सदस्य नरेश कुमार भाटी, विक्की शर्मा, राहुल शर्मा, मुजमकिल, निसार खान, विनोद कर्दम, यशपाल ढिलौर, सुखपाल गौतम, भरतलाल शर्मा, गौरव गर्ग, देवेंद्र कुमार, अंकुर अग्रवाल, अनूप कर्दम, जितेंद्र अग्रवाल, अमित सैनी, सुबोध शास्त्री, अरुण वर्मा, जय भगवान, आई सी शर्मा, मनोज शर्मा, आदि लोग मौजूद रहें।

Rajiv gandhi's कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि Rajiv gandhi's कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि Rajiv gandhi's कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-