Bjp News: कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से करें कार्यः सतेंद्र अवाना

Bjp News:  Khabarwala24 News Hapur : भाजपा युवा मोर्चा  के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ कार्य करें, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः मजबूत बनाने का कार्य हम सभी कार्यकर्ता करेंगे। कई कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पर रहा हापुड़ अवाना यहां जिला कार्यालय […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Bjp News:  Khabarwala24 News Hapur : भाजपा युवा मोर्चा  के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ कार्य करें, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः मजबूत बनाने का कार्य हम सभी कार्यकर्ता करेंगे।

कई कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पर रहा हापुड़

अवाना यहां जिला कार्यालय पर युवा मोर्चा के जिला समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने सांगठनिक कार्यक्रम हापुड़ जिले को जब भी दिए हैं उसको भाजयुमो जिला कमेटी ने सर्वश्रेष्ठ किया है । कई कार्यक्रम में हापुड़ जिला पश्चिम में प्रथम स्थान भी प्राप्त कर चुका है।

Bjp news: कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से करें कार्यः सतेंद्र अवाना

30 जून तक चलेगा महासंपर्क अभियान

1 जून से 30 जून तक महासम्पर्क अभियान चलाया जाएगा ।जिसमे समस्त जिला पदाधिकारी व जिले के समस्त मण्डल अध्यक्ष जो भी कार्यक्रम आएगा उसको सर्वश्रेष्ठ करने का कार्य करेंगे ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः मजबूत बनाने का कार्य हम सभी कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने प्रदेश व केन्द्र सरकार की योजनाओं को विस्तृत रूप से समस्त भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गिनवाया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रमों को सफल बनाने का दिया आश्वासन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना को आश्वासन दिलाया हम सभी जिला पदाधिकारी व समस्त मण्डल अध्यक्ष आगामी जो भी कार्यक्रम आएगा उसको पूर्ण रूप से सफल बनाने कार्य हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला महामंत्री हर्षदीप त्यागी ,जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह कस्तला, मोहित पाल, पुनीत जाटव,जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा,जिला मंत्री राजन बाल्मीकि,जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, जिला कार्यालय प्रमुख तेजस्वी मिश्रा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अनमोल प्रजापति, युवा मोर्चा के दक्षिण मंडल के अध्यक्ष रोमी शर्मा, कुश तोमर, रोमी , वरदान शर्मा, रितिक त्यागी,अनुज शर्मा,कपिल शर्मा आदि समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bjp news: कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से करें कार्यः सतेंद्र अवाना Bjp news: कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से करें कार्यः सतेंद्र अवाना Bjp news: कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से करें कार्यः सतेंद्र अवाना

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News