Bihar Viral News ऐसा भी एक विवाह, सास पर आ गया दामाद का दिल; ससुर ने करवा दी शादी

Khabarwala 24 News New Delhi: Bihar Viral News अजीबो-गरीब शादियों के बारे में तो आपने काफी कुछ पढ़ा, और देखा-सुना होगा। लेकिन बिहार की एक शादी की चर्चा भरपूर हो रही है। दरअसल यहां एक दामाद को दिल अपनी ही सास पर आ गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई सालों से […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Bihar Viral News अजीबो-गरीब शादियों के बारे में तो आपने काफी कुछ पढ़ा, और देखा-सुना होगा। लेकिन बिहार की एक शादी की चर्चा भरपूर हो रही है। दरअसल यहां एक दामाद को दिल अपनी ही सास पर आ गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसकी जानकारी ससुर को लगी तो उसने दोनों की शादी करवा दी। हैरान करने वाली बात ये है कि भीड़ के सामने दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की बात स्वीकार की है।

वीडियो आया सामने (Bihar Viral News )

ये पूरा मामला बिहार के बिहार के एक जिले का बताया जा रहा है। यहां दामाद ने समाज की मान्यताओं को दरकिनार कर अपनी ही सास से शादी कर ली है। वहीं जब ससुर को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी मिली तो उसने दोनों की शादी करवा दी। दामाद ने भीड़ के सामने सास की मांग में सिंदूर भरा, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

विलेन ना बनने का फैसला किया (Bihar Viral News )

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की शादी हुई, उसके दो बच्चे थे लेकिन कुछ समय बाद ही पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद उसने दूसरी शादी की लेकिन दूसरी पत्नी से रिश्ता ठीक नहीं बना और दोनों अलग हो गए। हालांकि सिकंदर का पहली पत्नी के घर आता जाता रहता था। सास के साथ व्यक्ति की अच्छी बातचीत होती थी।

दोनों की बातचीत कब प्यार में बदल गई, इसकी जानकारी ही नहीं लगी। जब दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा तो ससुर को शक हो गया। हालांकि ससुर ने इस रिश्ते के लिए विलेन ना बनने का फैसला किया और दोनों की रजामंदी से शादी कराने के लिए तैयार हो गए।

सास और दामाद बन गए पति पत्नी (Bihar Viral News )

मिली जानकारी के मुताबिक, ससुर ने दोनों के रिश्ते को लेकर कुछ लोगों से चर्चा की और दमाद भी सास को पत्नी की तरह स्वीकार करने के लिए तैयार हो गया था। समाज के सामने पहले दमाद ने सास की मांग भरी और फिर कोर्ट में जाकर शादी कर ली और इस तरह सास और दामाद, पति पत्नी बन गए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News