Auto Driver Viral Video लड़की ने ऑटो ड्राइवर को दिया ऐसा गिफ्ट, देखते ही खिल गया चेहरा

Khabarwala 24 News New Delhi: Auto Driver Viral Video सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो में लोग दूसरों की या गरीबों की मदद करते भी दिखाई देते हैं। 1 मई को दुनिया भर में मजदूर दिवस मनाया गया। कई लोगों ने अपने आस-पास काम करने वाले लोगों को गिफ्ट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Auto Driver Viral Video सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो में लोग दूसरों की या गरीबों की मदद करते भी दिखाई देते हैं। 1 मई को दुनिया भर में मजदूर दिवस मनाया गया। कई लोगों ने अपने आस-पास काम करने वाले लोगों को गिफ्ट दिए। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऑटो ड्राइवर को लड़की ने दिया गिफ्ट (Auto Driver Viral Video)

वायरल वीडियो में एक लड़की ने बताया कि वह एक ऑटो से रोज स्कूल आती और जाती है। इस ऑटो को एक अंकल चलाते हैं जो पानी पीने के लिए एक पुरानी बोतल का इस्तेमाल करते हैं। 1 मई को लड़की बुजुर्ग ऑटो चालक के लिए एक खूबसूरत उपहार लेकर पहुंची, जिसे देखकर ऑटो चालक का चेहरा खिल गया।

लाखों लोगों ने देखा वीडियो Auto Driver Viral Video()

दरअसल लड़की ने ऑटो चालक के पानी के बोतल गिफ्ट के तौर पर लेकर गई थी। ऑटो चालक ने गिफ्ट खोलकर देखा तो उनके चेहरे पर ऐसी मुस्कान आई, जिसकी कोई कीमत नहीं। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।
इस वीडियो को Cheerfulbong नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसको 9 लाख से अधिक लोगों ने देखा और लगभग 1 लाख लोगों ने लाइक किए हैं, वहीं हजारों लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Auto Driver Viral Video)

एक ने लिखा कि उन्हें ऐसे दो तीन बोतल दे दो, नहीं तो वो इस बोतल को अपने बच्चों को देकर फिर से प्लास्टिक की बोतल यूज करने लगेंगे। एक अन्य ने लिखा कि वाकई छोटी-छोटी खुशियां बहुत बड़ी होती हैं और लोग इसे एन्जॉय नहीं कर पाते। एक ने लिखा कि अंकल के चेहरे की मुस्कान देखकर दिल खुश हो गया।

एक इंस्टाग्राम यूजर ने तंज कसते हुए लिखा है कि आपको उनमें एक मजदूर दिखाई दिया? मुझे तो वह एक गाड़ी के मालिक दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि इसे आप गर्मी की वजह से देतीं तो मुझे बहुत खुशी होती लेकिन आपने मजदूर दिवस कहकर दिया है, ये थोड़ा सा अजीब लग रहा है। वह मजदूर नहीं, एक गाड़ी के मालिक हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News