Khabarwala24 News (HAPUR) : Accident कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हापुड़-गाजियाबाद सीमा पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिला गाजियाबाद के थाना मसूरी का रहने वाला 27 वर्षीय हबीब एक डेन्टल कालेज के पीछे स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। सोमवार की देर रात जब वह फैक्ट्री से अपना कार्य पूरा कर वापस घर लौट रहा था। तो गाजियाबाद-हापुड़ सीमा पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौका पाकर ट्रक चालक ट्रक सहित फरार होने में कामयाब रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जैसे ही यह सूचना उसके परिवार को मिली, परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कर ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा


