Sony Xperia 1 VII Smartphone सोनी एक्सपीरिया का नया स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, 10 साल पुरानी यादें होंगी ताजा

Khabarwala 24 News New Delhi : Sony Xperia 1 VII Smartphone आज से करीब 10 साल पहले सोनी स्मार्टफोन मार्केट में काफी पॉपुलर था। ये उस समय का हीरो समझा जाता था। इसका लुक और डिजाइन लोगों को दीवाना कर देता था। जिसके हाथ में ये फोन दिखता था या होता था वो एक अलग […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Sony Xperia 1 VII Smartphone आज से करीब 10 साल पहले सोनी स्मार्टफोन मार्केट में काफी पॉपुलर था। ये उस समय का हीरो समझा जाता था। इसका लुक और डिजाइन लोगों को दीवाना कर देता था। जिसके हाथ में ये फोन दिखता था या होता था वो एक अलग ही स्वैग में नजर आता था लेकिन एक समय ऐसा आया कि चीनी कंपनियों ने सोनी की पॉपुलैरिटी को फीका कर दिया ।

लेकिन देखा जाए तो चीनी कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स में आज भी सोनी का सेंसर कैमरा में इस्तेमाल करती हैं। अब कंपनी मार्केट में एक स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। ये फोन कैसा होगा और कब लॉन्च किया जाएगा यहां इसकी पूरी डिटेल्स पढ़ें…

कब लेगा मार्केट में एंट्री? (Sony Xperia 1 VII Smartphone)

सोनी अपने नए स्मार्टफोन को मार्केट में 13 मई को लॉन्च कर सकता है लेकिन ये स्मार्टफोन भारत में मिलेगा या नहीं इसकी कंफर्म डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। Sony Xperia 1 VII की के बारे में सभी डिटेल्स 13 मई को सामने आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, सोनी जापान में अपकमिंग फोन का लॉन्च इवेंट करने वाली है। इस फोन को ग्लोबल मार्केट्स में कुछ दिन बाद पेश किया जाएगा। जापान के बाद ये डिवाइस जुलाई में आ सकता है।

कैसे होंगे फीचर्स कैमरा (Sony Xperia 1 VII Smartphone)

Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच की डिस्प्ले आ सकती है। फोटो-वीडियो ग्राफी के लिए इसमें आईफोन 15 और 16 की सीरीज की तरह 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का हो सकता है। वहीं अगर इसके फ्रंट कैमरा की बात करें तो ये कैमरा 12 मेगापिक्सल का हो सकता है। इस डिवाइस को US FCC से सर्टिफिकेशन भी मिल गया है। दूसरे स्मार्टफोन की तुलना में डिजाइन थोड़ा मोटा हो सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News