Nothing OS 3.0 Smartphone न्यू ईयर पर नथिंग फोन यूजर्स को मिलेेगा तोहफा, फोन में आया एक खास फीचर

Khabarwala 24 News New Delhi : Nothing OS 3.0 Smartphone नथिंग ने Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.0 का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट अपने स्मार्टफोन्स के लिए जारी कर दिया है। इसे कंपनी ने पिछले हफ्ते ही रोलआउट किया है। इस अपडेट में कंपनी ने कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जो अभी तक कुछ फ्लैगशिप […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Nothing OS 3.0 Smartphone नथिंग ने Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.0 का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट अपने स्मार्टफोन्स के लिए जारी कर दिया है। इसे कंपनी ने पिछले हफ्ते ही रोलआउट किया है।

इस अपडेट में कंपनी ने कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जो अभी तक कुछ फ्लैगशिप एंड्रॉयड फोन्स में मिल रहे थे। हम बात कर रहे हैं सर्किल टू सर्च जैसे फीचर्स की। Nothing Phone 2, Phone 2a और Phone 2a Plus के लिए ब्रांड ने नया अपडेट जारी किया है। सर्किल टू सर्च फीचर को इस साल की शुरुआत में Galaxy S24 सीरीज के साथ इंट्रोड्यूस किया गया था।

फोन्स में मिलेगा सर्किल टू सर्च (Nothing OS 3.0 Smartphone)

जैसा कि पहले ही बताया गया है ये फीचर Nothing Phone 2, Phone 2a और Phone 2a Plus में मिलेगा। जहां Phone 2 और Phone 2a यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का स्टेबल वर्जन मिलेगा। वहीं Phone 2a Plus यूजर्स को Nothing OS 3.0 का बीटा अपडेट मिलेगा।

दूसरे फोन्स पर नहीं है अपडेट (Nothing OS 3.0 Smartphone)

इसके अतिरिक्त नथिंग के दूसरे फोन्स पर इस फीचर का अपडेट नहीं मिलेगा। कंपनी ने CMF Phone 1 को इस साल बजट रेंज में लॉन्च किया है, लेकिन इस फोन में ये फीचर फिलहाल तो नहीं मिल रहा है।

यूज कर सकते हैं ये फीचर (Nothing OS 3.0 Smartphone)

सबसे पहले आपको ध्यान देना होगा आपका फोन सही बिल्ड नंबर पर काम कर रहा है। इस फीचर के काम करने के लिए Phone 2 पर Pong-V3.0-241207-0124, Phone 2a पर Pacman-V3.0-241210-2057, Phone 2a Plus पर PacmanPro-V3.0-241126-1448 बिल्ड होना चाहिए।

बिल्ड नंबर का ऑप्शन (Nothing OS 3.0 Smartphone)

आप फोन की सेटिंग में जाकर इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग, फिर अबाउट फोन, सॉफ्टवेयर पर जाना होगा। यहां आपको बिल्ड नंबर का ऑप्शन मिल जाएगा। एक बार जब आपका डिवाइस अपडेट हो जाए, तो आपको सेटिंग में वापस जाना होगा।

होम बटन लॉन्ग प्रेस करें (Nothing OS 3.0 Smartphone)

यहां आपको स्पेशल फीचर> गेस्चर्स> नेविगेशन मोड> सर्किल टू सर्च पर जाना होगा। अगर आपको अपडेट के बाद भी ये फीचर नहीं मिल रहा है तो आपको फोन को रिबूट करना होगा। अगर ये फीचर दिख रहा है, तो आप होम बटन को लॉन्ग प्रेस करके या नेविगेशन बार को लॉन्ग प्रेस करके इसे एक्टिवेट कर सकते हैं।

इंटरनेट पर होगी जानकारी (Nothing OS 3.0 Smartphone)

इसके बाद आपको जिस चीज के बारे में सर्च करना है। उसे सर्किल करना होगा और काम हो जाएगा। गूगल आपको सर्किल की गई चीज के बारे में इंटरनेट पर मौजूद जानकारी दे देगा। नथिंग ने फिलहाल ये कन्फर्म नहीं किया है कि ये फीचर उसके दूसरे डिवाइसेस पर मिलेगा या नहीं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News